Indore News: बस में लगी भीषण आग, धूं धूं कर जलीं एक के बाद एक पांच बसें

indore fire

इंदौर, आकाश धौलपुरे। इंदौर (indore) में रात 2 बजे करीब एक के बाद एक 5 बसों में अचानक आग (fire) लग गई। आग इतनी जोरदार थी कि आग की लपटें आसमान छूती नजर आ रहीं थीं। इतना ही नहीं बसों (buses) में लगी आग की चपेट में कार भी आ गई और वह भी जलकर खाक हो गई। हालांकि, दमकल विभाग (fire department) के कड़े प्रयासों के बाद आखिरकार रात में ही आग पर काबू पा लिया गया।

आगजनी की घटना इंदौर के विजयनगर थाना क्षेत्र में हुई है जहां रात करीब 2 बजे खड़ी बसों में अचानक आग लग गई। मिली जानकारी के मुताबिक विजय नगर इलाके के बड़ी भमोरी में स्थित मैकेनिक मैदान में एक के बाद एक 5 वॉल्वो बसों में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने इतना विकराल रूप ले लिया की पास के गैरेज में खड़ी कार भी आग की चपेट में आ गई और वह भी जलकर खाक हो गई।

यह भी पढ़ें… Gwalior News: Help Desk पर बैठे वीडी शर्मा, वैक्सीन लगवाने वालों के किये पंजीयन

बता दें कि इंदौर के शहरी क्षेत्र में बसों की रिपेयरिंग का काम भमोरी में ही होता है। देर रात जब आग लगी तो मौके पर मौजूद लोगों ने दमकल विभाग को इसकी सूचना दी। दमकल की टीम रात 2 बजकर 35 मिनिट पर सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची और आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। मैदानी इलाका होने के बावजूद आग के भयंकर रूप अख्तियार कर लेने से फायर ब्रिगेड को आग बुझाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। दमकल विभाग के कड़े प्रयासों के बाद आखिरकार रात में ही आग पर काबू पा लिया गया।

अलग-अलग बस संचालको की बसे रिपेयरिंग के लिए गैरेज पर लाई गई थी। वहीं गैरेज के पास ही चौकीदार की एक झोपड़ी है आग लगने के बाद चौकीदार ने झोपड़ी से भागकर अपनी जान बचाई। वही प्रारंभिक तौर पर आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। इस भीषण आग से करोड़ो रूपये का नुकसान होने का अंदाजा लगाया जा रहा है। पुलिस फायर स्टेशन प्रभारी संतोष कुमार दुबे ने बताया कि आग के विकराल रूप लेने के कारण बसे धूं- धूं कर जल रही थीं। सूचना मिलने पर फायर पुलिस ने आग पर काबू पा लिया वहीं जिन बसों के मालिकों की जानकारी लगी उन्हें सूचना भी दे दी गई है।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews