Morena news : अंतरराज्यीय गिरोह का भांडाफोड़, 4 गांजा तस्करों से 61 लाख रुपए का माल जब्त

Morena news : अंतरराज्यीय गिरोह का भांडाफोड़, 4 गांजा तस्करों से 61 लाख रुपए का माल जब्त

मुरैना, संजय दीक्षित। मुरैना (Morena) में नूराबाद पुलिस को गांजे की तस्करी (Ganja Smuggling) करने वाले 4 आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल हुई है। दरअसल मुरैना में पुलिस महानिरीक्षक सचिन अतुलकर के नेतृत्व में मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए जिले में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसा के तहत मुरैना पुलिस अधिक्षक ललित शाक्यवार और अतिरिक्त पुलिस अधिक्षक रायसिंह नरवरिया के निर्देशन में नूराबाद थाना प्रभारी आरती चराटे ने चार आरोपियों के कब्जे से 42 लाख रुपए का गाँजा जप्त करने में सफलता हासिल की है।

ये भी पढ़ें- फिर गूंजा तीन तलाक! बेटा करता था बहू को प्रताड़ित, नाराज़ ससुर खुद बहू को लेकर पहुंचा थाने, FIR दर्ज

खबर के मुताबिक थाना प्रभारी आरती चराटे को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी की एबी रोड पर दो गाड़ियों में गाँजा भरकर कुछ लोग बिक्री के लिए जा रहे हैं। पुलिस ने मुखबिर की सूचना से घेराबंदी करते हुए एबी रोड पर अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गैंग की गाड़ियां रोककर तलाशी ली तो पाँच बोरों में करीब 279 किलो 700 ग्राम गांजा रखा हुआ था। इसकी कीमत करीब 42 लाख रुपए बताई जा रही है। मामले पर चारों आरोपियों को पकड़कर उनके खिलाफ नारकोटिक्स तस्करी का केस दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़ें- Indore News : केंद्र की योजना का लाभ उठाकर केंद्र पर ही कांग्रेस का डाक टिकट वार

जानकारी के अनुसार पकड़े गए अंतरराज्यीय गिरोह के चार सदस्य अमित कुमार, महेश जाट, विनोद निवासी साउथ वेस्ट दिल्ली व रोहित जाट निवासी हरियाणा के आसपास के रहने वाले हैं। अंतरराज्यीय गिरोह के कब्जे से पकड़े गए गाँजे और गाड़ी की कीमत करीब 61 लाख रुपए बताई गई है। वहीं मामले पर मुरैना सिटी कोतवाली द्वारा आरेपियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की गई है। वहीं नूराबाद थाने में गाँजा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने वाली दबंग थाना प्रभारी और उनकी टीम को पुलिस अधिक्षक के द्वारा पुरुस्कृत करने की घोषणा की है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews