Ujjain News: भैरवगढ़ जेल में एक और घोटाला, चोरी का पानी पी रहे अधिकारी, अब लगेगा लाखों का जुर्माना

Ujjain News

Ujjain News Today: उज्जैन नगर निगम द्वारा इन दिनों पानी का बिल जमा ना करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई का दौर चल रहा है और लगातार अवैध नल कनेक्शन काटे जा रहे हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक लोगों को अपराध करने से रोकने के लिए बनाई गई जिम्मेदार जगह यानी जेल में ही बिना कनेक्शन के पानी सप्लाई होने का मामला देखा गया है।

सरकार द्वारा कैदियों को सुधारने के लिए जेलों को सुधार गृह में परिवर्तित किया गया है और वहां पर तमाम तरह की सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही है लेकिन यहां बैठे उच्चाधिकारी सरकार की योजनाओं को पलीता लगाते दिखाई दे रहे हैं। उज्जैन केंद्रीय भैरवगढ़ जेल पिछले कुछ समय से लगातार चर्चा में बनी हुई है पर अब यहां से एक और मामला चोरी के पानी से कंठ तर करने का सामने आया है। इसके पहले जीपीएफ फंड में घोटाले के आरोप में जेल अधीक्षक उषा राज अपनी बेटी के साथ जेल में बंद है।

भैरवगढ़ जेल Ujjain में चोरी का पानी

उज्जैन नगर निगम जल कार्यसमिति द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक भैरवगढ़ जेल में चोरी का पानी सप्लाई किया जा रहा है। उज्जैन नगर निगम को इसका बिल नहीं दिया जा रहा है और यह भी बताया गया है कि जेल प्रशासन की ओर से वैध नल कनेक्शन भी नहीं लिया गया है। कुल मिलाकर नियम कानून को ताक में रख जेल में चोरी का पानी पिया और पिलाया जा रहा है।

Ujjain News

लगेगा लाखों का जुर्माना

जल कार्य समिति की ओर से भैरवगढ़ जेल में अवैध रूप से पानी सप्लाई के मामले को देखते हुए जुर्माना लगाने की तैयारी की जा रही है और जिस हिसाब से पानी की खपत होती है उसे देखते हुए लगभग 7 से 8 लाख रुपए का बिल थमाया जाएगा। अगर यह राशि जमा नहीं की जाएगी तो कनेक्शन डिस्कनेक्ट कर दिया जाएगा।

जल वितरण में फेल निगम

उज्जैन नगर निगम के पास शहर में कुल 1,40,000 मकान होने का ब्यौरा है जिनमें से 60 से 62 हजार ने नगर निगम से कनेक्शन ले रखा है और उसमें से 35 से 40 हजार लोग ही नियमित रूप से भुगतान कर रहे हैं। इसके अलावा अन्य लोगों द्वारा किसी तरह का कोई भुगतान नहीं किया जा रहा है।

2017 से पीएचई विभाग द्वारा लोगों को बिल नहीं दिए जा रहे हैं लेकिन अब बिल वितरण की प्रक्रिया एक बार फिर शुरू कर दी गई है। प्रशासन ने उम्मीद जताई है कि आने वाले दिनों में जलकर की वसूली से नगर निगम को लाखों रुपए का राजस्व प्राप्त होगा।

काटे 500 कनेक्शन

शहर के जूना सोमवारिया इलाके में सबसे ज्यादा अवैध नल कनेक्शन होने की जानकारी सामने आ रही थी। शिकायत मिलने के बाद नगर निगम ने सर्वे करवाकर, यहां के लगभग 500 नल कनेक्शन को कटवा दिए है। यह उज्जैन नगर निगम और पीएचई की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है और इसके अलावा कुछ अन्य स्थानों को भी चिन्हित किया गया है। कई लोगों के पास अवैध नल कनेक्शन है और कुछ उपभोक्ता सालों से पैसा जमा नहीं कर रहे हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews