
Madhya Pradesh IPS Transfer: दिवाली के बाद मध्य प्रदेश में नौकरशाही में बड़ा फेरबदल किया गया है।मोहन सरकार द्वारा बुधवार देर रात कुल 7 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए है।ट्रांसफर किए अधिकारियों में एडीजी और आईजी स्तर के अफसर भी शामिल हैं। ट्रांसफर किए गए अफसरों में सीनियर आईपीएस राजाबाबू सिंह, डीपी गुप्ता, केपी व्यंकटेश्वर राव और इरशाद वली के नाम भी शामिल है। गृह विभाग की ओर से नवीन पोस्टिंग ट्रांसफर के आदेश जारी कर दिए गए है।
मध्य प्रदेश में 7 आईपीएस अफसरों के तबादले
- ADG प्रशिक्षण पीएचक्यू शिकायत व मानव अधिकार पीएचक्यू (अतिरिक्त प्रभार) राजाबाबू सिंह को ADG प्रशिक्षण । ADG शिकायत और मानवाधिकार की जिम्मेदारी वापस ली गई है।
- IG एसएएफ पीएचक्यू इरशाद वली को IG एसएएफ भोपाल रेंज व IG एसएएफ पुलिस मुख्यालय भोपाल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
- आईपीएस देव प्रकाश गुप्ता को एडीजी मानव अधिकार, शिकायत पीएचक्यू की जिम्मेदारी के साथ एडीजी सामुदायिक पुलिसिंग, आरटीआई, को-ऑपरेटिव फ्रॉड, लोक सेवा गारंटी, पुलिस मैन्युअल, आरएंडडी और पुलिस सुधार पीएचक्यू का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
- ADG नारकोटिक्स केपी व्यंकटेश्वर राव को ADG तकनीकी सेवाएं पीएचक्यू का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
- IG EOW भोपाल सुशांत सक्सेना को IG इन्वेस्टिगेशन पीएचक्यू भेजा गया है।
- चैत्रा एन को आईजी SCRB का जिम्मा सौंपा गया है।
- कुमार सौरभ को पुलिस महानिरीक्षक, SISF व पुलिस महानिरीक्षक, अजाक, पुलिस मुख्यालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
MP IPS Transfer Order

लेखक के बारे में
Pooja Khodani
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते।
(पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →

