इटारसी स्टेशन पर फिर मिली अनियमितताएं, रेल्वे अधिकारियों ने लगाया जुर्माना

इटारसी स्टेशन पर फिर मिली अनियमितताएं, रेल्वे अधिकारियों ने लगाया जुर्माना

ITARASI STATION NEWS : मंडल वाणिज्य प्रबन्धक पंकज कुमार दुबे नें शुक्रवार को मण्डल के इटारसी स्टेशन पहुँचकर स्टेशन प्लेटफार्मों, एफओबी, आरक्षण/बुकिंग कार्यालय, पार्सल कार्यालय, पार्किंग, खानपान स्टालों सहित सम्पूर्ण स्टेशन परिसर का गहन निरीक्षण किया।

मिली गड़बड़ियाँ 

कैटरिंग स्टॉल के निरीक्षण के दौरान स्टॉल पर जनता खाने पर एक्सपायरी तिथि की जानकारी न होना, अनुमोदित पी.ए.डी. आइटम की बिक्री एवं खुले में खाद्य सामग्री बेचने जैसी अनियमितताएं पाए जाने पर संबंधित तीन स्टालों पर रुपये पाँच-पाँच हजार का अर्थदंड लगाया गया एवं संबंधित लाइसेंसी के प्रतिनिधि को आवश्यक सुधार हेतु समझाइश दी गई। इटारसी स्टेशन की पार्किंग व्यवस्था का निरीक्षण के दौरान पार्किंग में अनियमतिता के संबंध में ठेकेदार को अवगत कराते हुए आवश्यक सुधार करने के आदेश दिए गए व पाई गई कमियों के लिए रु 10,000/- का अर्थदंड लगाया गया।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews