Jabalpur News: बीए की छात्रा ने की खुदखुशी, प्रेमी पर लगाए दैहिक शोषण के आरोप

मुरैना

जबलपुर, संदीप कुमार। जबलपुर (jabalpur) में बीए कर रही 22 वर्षीय काॅलेज छात्रा ने अपने घर पर फाँसी लगाकर आत्महत्या (suicide) कर ली, बताया जा रहा है काॅलेज छात्रा ने आत्महत्या करने से पहले एक सुसाइड नोट (suicide note) छोड़ा है जिस पर क्षेत्र के ही एक युवक पर शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करने का आरोप लगा है, अधारताल थाना पुलिस (police) ने मर्ग कायम कर जाँच शुरू कर दी है।

पहले प्यार में फंसाया फिर किया- दैहिक शोषण
जानकारी के मुताबिक बीए की छात्रा जो कि महाराजपुर में रहती थी, इलाके के ही एक युवक ज्योतिष द्विवेदी से उसके प्रेम संबंध बने, दोनों ने शादी करने का वादा भी किया। इस दौरान युवक ने उसका एक वीडियो भी बना लिया और फिर उसे ब्लैकमेल करने लगा। इससे तंग आकर गुरुवार की देर रात युवती ने अपने घर पर फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मरने से पहले युवती ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है जिस पर ज्योतिष द्विवेदी पर ब्लैकमेल के आरोप लिखे हुए है।

उसने भरोसा तोड़ा है- सजा मिलनी चाहिए
आत्महत्या करने से पहले काॅलेज छात्रा ने एक सुसाइड नोट छोड़ा है जिस पर लिखा हुआ है कि ज्योतिष द्विवेदी ने मुझे अपने प्यार के झांसे में फंसाकर-मुझसे शादी का वादा करके दैहिक शोषण किया। इस दौरान उसने मेरी वीडियो भी बना ली और फिर ब्लैकमेल करने लगा। छात्रा ने यह भी लिखा है कि मुझे उस पर भरोसा था पर उसने मेरा भरोसा तोड़ा है इसके साथ ही मृतिका ने ज्योतिष द्विवेदी के परिजनों पर भी आरोप लगाया है।

यह भी पढ़ें… Gwalior News : जयारोग्य अस्पताल से इलाज के दौरान बंदी फरार, जेल प्रहरी निलंबित

अधारताल थाना पुलिस कर रही है जांच
छात्रा के आत्महत्या करने की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची अधारताल थाना पुलिस ने यूपी के पास से एक सुसाइड नोट बरामद किया है साथ ही शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया। इधर अधारताल थाना पुलिस जहाँ सुसाइड नोट को हैंडराइटिंग एक्सपर्ट से जांच करवाने में जुट गई है तो वही अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार किया जा रहा है, थाना प्रभारी अधारताल के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews