पर्यटन स्थल धुंआधार के जंगल में पेड़ पर लटका मिला कपल का शव, जांच में जुटी पुलिस

BHOPAL GIRL TRAGEDY

BHOPAL COLLAGE GIRL mystery

Jabalpur News : जबलपुर का विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल धुंआधार से लगे जंगल में मंगलवार के दिन दोपहर में एक पेड़ से कपल का शव लटका देख आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। जंगल के पेड़ पर महिला-पुरुष के शव लटके मिलें। दोनों ही शव अज्ञात है। इस मामले की जानकारी जैसे ही पुलिस को लगी वैसे ही भेड़ाघाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। दो

दोनों शवों का पंचनामा कर मेडिकल कालेज में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। आसपास के लोगों से पूछताछ की गई तो पता चला कि दोनों धुंआधार में भीख मांगा करते थे। इन लोगों ने आत्महत्या की है या फिर कुछ और घटना हुई है। पुलिस इसकी जांच में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि उन्हें ये जानकारी मिली कि जंगल में एक युवक और एक युवती पेड़ में मृत अवस्था में लटके हुए है।

मृत पुरुष की उम्र करीब 50 के लगभग है, जबकि महिला की उम्र 45 साल बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों हमेशा धुंआधार के आसपास दिखा करते थे। इन लोगों ने जंगल आकर क्यों आत्महत्या की पुलिस इसकी जांच कर रही है। अंदेशा जताया जा रहा है कि इन लोगों ने मंगलवार को ही मौत हुई है। फिलहाल भेड़ाघाट थाना पुलिस इस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी हुई है।

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews