Jabalpur News: चार दिन से बंद पड़ी बस से आ रही थी अजीब गंध, मिली फूली हुई लाश

jabalpur, dead body

जबलपुर, संदीप कुमार। जबलपुर (jabalpur) से एक अजीबोगरीब घटना सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार जबलपुर के दीनदयाल बस स्टैंड (bus stand) में उस वक्त हड़कंप मच गया जब वहां पर किसी अज्ञात व्यक्ति की लाश (corpse) मिली। लाश के मिलते ही  वहां के लोगों ने आनन-फानन इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस (police) ने इस घटना को लेकर जांच-पड़ताल चालू कर दी है।

इस संबंध में कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जब वह दीनदयाल बस स्टैंड के पास खड़ी बस के समीप से गुजर रहे थे, तभी वहां पर अजीब तरह की बदबू आ रही थी। बदबू बस की तरफ से आ रही थी इसी के आधार पर जब लोगों ने बस के पास जाकर देखा तो एक अज्ञात व्यक्ति की लाश बस के अंदर पड़ी हुई थी। अज्ञात व्यक्ति की लाश फूल चुकी थी।

यह भी पढ़ें… दर्दनाक हादसा : भुट्टा पकाते समय लगी आग, 6 भाई-बहन जिंदा जले, गांव में पसरा मातम

बताया जा रहा है कि करीब चार दिन से बंद पड़ी बस में मिली लाश के संबंध में पुलिस ने पंचनामा की कार्यवाही करते हुए शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भिजवाया। इसके बाद अज्ञात मृतक व्यक्ति की पहचान पाने में जुट गई।  फिलहाल, मृतक की कोई जानकारी नहीं मिल पाई है, वहीं पुलिस मृतक के मृत होने के संबंध की भी जानकारी जुटा रही है, ताकि मृतक की मौत की जनकारी का पता लगा सके।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews