Jabalpur News : नाले के ऊपर बैठकर पी रहा था शराब, फिर हुआ ये

Jabalpur News : नाले के ऊपर बैठकर पी रहा था शराब, फिर हुआ ये

जबलपुर, संदीप कुमार। जबलपुर के घमापुर चौक के पास एक युवक नाले के ऊपर बैठकर शराब पी रहा था, युवक ने इतनी ज्यादा पी ली कि उसे कुछ होश नहीं रहा और वह नाले में जा गिरा।  काफी देर बाद कुछ लोगों ने उसे नाले में गिरा देखा जिसके बाद बेलबाग थाना पुलिस को इसकी सूचना दी गई।  जब तक पुलिस मौके पर पहुँचकर युवक को नाले से बाहर निकालती तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

जानकारी के मुताबिक पांडे अस्पताल के पास एक युवक शराब पीते-पीते नशे में धुत होकर नाले में लुढ़क गया। युवक को नाले में गिरता देख आसपास के लोग उसे बचाने दौड़े, लेकिन जब तक बहुत देर हो चुकी थी। युवक को बाहर निकाला गया तो उसने दम तोड़ दिया था। बेलबाग थाना पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजते हुए मृतक के परिजनों को सूचना दी।

ये भी पढ़ें – राजगढ़ में दर्दनाक हादसे में तीन भाई-बहनों की मौत, शनि मंदिर से लौटते वक़्त हुई घटना

बेलबाग पुलिस ने बताया कि कांचघर निवासी ओमप्रकाश रैकवार नाले के ऊपर बैठकर शराब पी रहा था और नशा ज्यादा होने के कारण वह नाले में गिर गया।  उसे बचाने का प्रयास किया गया लेकिन गंभीर चोट आने के कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है।

ये भी पढ़ें  – Omicron Variant : उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने लोगों को दी ये सलाह

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews