Jabalpur Suicide : सेना से रिटायर्ड जवान ने खुद को मारी गोली, जानें आत्महत्या की वजह

mp news

जबलपुर, संदीप कुमार। (Jabalpur Suicide) सेना से रिटायर्ड एवं बैंक में पदस्थ सुरक्षागार्ड 52 वर्षीय एक व्यक्ति ने आज सुबह अपने आप को गोली मारकर आत्महत्या कर ली, घटना रांझी थाना के मानेगांव की है, जहां पर की जी.आर.सी से रिटायर्ड हुए आर्मी पर्सन ने पहले तो अपने घर को बाहर से ताला लगाया फिर सड़क पर आकर कमर में गोली मार ली, अत्याधिक खून बह जाने के कारण व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, बताया जा रहा है कि मृतक का नाम रामाधार प्रजापति है जो कि मूलता उत्तर प्रदेश बांदा का रहने वाला था।

यह भी पढ़ें- International Womens health day : आखिर क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय महिला स्वास्थ्य दिवस, जानें महत्व और कारण

मृतका रामाधार प्रजापति रिटायर होने के बाद मानेगांव में मकान बना कर रहा करता था उसके पास एक लाइसेंसी बंदूक भी थी। बताया जा रहा है कि अक्सर विवाद के चलते पत्नी और बच्चे उससे अलग रहते थे। आज सुबह तकरीबन 7:00 से 8:00 बजे मृतक रामाधार अपनी लाइसेंसी बंदूक लेकर घर के बाहर निकला, पहले तो उसने गेट में ताला लगाया और उसके बाद फिर अपनी कमर में गोली मार ली, इधर घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर रांझी थाना पुलिस पहुंची है।

यह भी पढ़ें- President Ram Nath Kovind : भोपाल पहुंचे राष्ट्रपति का कैसा है शेड्यूल और क्या खाएंगे खाने में

रांझी थाना प्रभारी विजय परस्ते ने बताया कि मृतक कुछ साल पहले सेना से रिटायर्ड हुआ था और उसके बाद फिर अपनी पत्नी एक बेटा और दो बेटियों के साथ रहा करता था, तकरीबन 7 माह पहले पत्नी से उसका विवाद हुआ था जिसके बाद से पत्नी और बच्चे अलग रह रहे थे, वहीं पुलिस की जांच में अभी तक यह बात भी सामने आई है कि मृतक का किसी दूसरी महिला से संबंध भी थे।

यह भी पढ़ें- Morena : शिक्षक का नौकर ही निकला लूट का मास्टरमाइंड, टीआई ने 24 घंटे में सुलझाई गुत्थी

पुलिस को मृतक के पास से एक डायरी भी मिली है, जिसमें संभवत घटना की वजह बताई गई है, फिलहाल पुलिस ने डायरी को जप्त कर शव पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया है वहीं अब पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आखिर मृतक का किस महिला से संबंध थे। मृतक की पत्नी शीतलामाई में रहा करती थी जबकि उसका एक बेटा और बेटी बेंगलुरु में पढ़ाई कर रहे हैं।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews