एक ऐसा शख्स जो पूजता है रावण को, रामलीला में किरदार निभाने के दौरान हुआ प्रभावित

एक ऐसा शख्स जो पूजता है रावण को, रामलीला में किरदार निभाने के दौरान हुआ प्रभावित

जबलपुर, संदीप कुमार। जबलपुर के पाटन तहसील में एक ऐसा शख्स है जो कि कई सालों से भगवान राम की नहीं बल्कि रावण की पूजा कर रहा है। इस व्यक्ति का नाम है मुन्ना नामदेव जिसको अब पाटन सहित आसपास के क्षेत्र में लंकेश के नाम से जाना जाता है। लंकेश तकरीबन 45 सालों से रावण की पूजा करते आ रहे हैं, इतना ही नहीं दशहरा के समय पूरे 10 दिन तक वह रावण की पूजा करते हुए व्रत भी रखते हैं।

यह भी पढ़ें… भोपाल एयरपोर्ट पर गरबे की थाप पर थिरकते नजर आए यात्री, सुरक्षाकर्मी भी हुए शामिल, वीडियो वायरल

मुन्ना उर्फ लंकेश नामदेव पेशे से टेलर हैं। बचपन में वह रामलीला में राक्षस सैनिक की भूमिका निभाते थे। एक मर्तबा रामलीला करने के दौरान रावण के किरदार सुनकर वह इतना प्रभावित हो गए कि उन्होंने रावण की पूजा करना ही शुरू कर दी। उनके द्वारा रावण की पूजा करने को लेकर परिवार सहित क्षेत्र में भी काफी विरोध हुआ पर मुन्ना नामदेव तब तक रावण के इस कदर भक्त बन चुके थे कि उन्होंने ठान ली थी कि रावण की पूजा हमेशा करेंगे।

यह भी पढ़ें… MP: कर्मचारियों-अधिकारियों के लिए जरूरी खबर, तबादलों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू, ये रहेंगे नियम

लंकेश नामदेव हर साल नवरात्रि के समय रावण की प्रतिमा की स्थापना करते हैं और फिर 10 दिन तक लगातार पूजा भी करते हैं। लंकेश नामदेव के दो बेटे हैं जिनका नाम उन्होंने मेघनाथ और अक्षय कुमार रखा है। मुन्ना नामदेव का कहना है कि रावण परम ज्ञानी थे और यही वजह थी कि जब उनकी मौत हो रही थी तब भगवान राम ने लक्ष्मण से कहा था कि जितना हो सके उतना ज्ञान रावण से प्राप्त कर लो। क्षेत्र में आज ना सिर्फ लंकेश नामदेव रावण की पूजा कर रहे हैं बल्कि अब उनके सब कुछ साथी भी रावण की ज्ञान की तरफ खींचे चले आ रहे हैं।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews