जबलपुर में अवैध शराब तस्कर पकड़ाए, शराब और लग्जरी कार बरामद

जबलपुर में अवैध शराब तस्कर पकड़ाए, शराब और लग्जरी कार बरामद

जबलपुर, संदीप कुमार। पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 2150 पाव देसी शराब और एक लग्जरी कार जब्त की है। बताया जा रहा है कि आरोपियों द्वारा चलाया जा रहा ये अवैध शराब तस्करी का का धंधा काफी समय से चल रहा था।

क्राइम ब्रांच डीएसपी तुषार सिंह को मुखबिर ने सूचना दी कि कुछ कार सवार काफी लंबे समय से शराब ला रहे हैं। मामले का पता चलते ही पुलिस एक्शन में आई और योजनाबद्ध तरीके से नाकाबंदी कर चेकिंग शुरू कर दी। चेकिंग के दौरान कटंगी रोड स्थित औरिया रोड पर बिना नम्बर की क्रेटा को रोका गया। रोक कर जब कार की तलाशी ली गयी तो उसमें करीब 2150 पाव देसी शराब मिली जिसकी कीमत लगभग ढाई लाख रुपए बताई जा रही है।कार सवार तीन लोगों ने पूछताछ में अपना नाम अजय बर्मन, उम्र 32 वर्ष, योगेंद्र राजपूत, उम्र 25 वर्ष,और नितेश सिंह परिहार, उम्र 26 वर्ष बताया। तीनो ही आरोपी मगरमुहा शहपुरा निवासी हैं।

पुलिस को गुमराह करने के लिए आरोपियों ने शराब को 17 सफेद बोरियों में और 9 खाखी कार्टूनों में भरकर रखा था।पूछताछ में पता चला कि मगरमुहा निवासी वैभव सिंह गौतम ही इन तीनो को शराब और कार उपलब्ध करवाता है। शराब आरोपी वैभव सिंह गौतम के ही कहने पर धूमा जिला सिवनी से जबलपुर लेकर आरहे थे। कार सवार तीनो ही आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं जबकि वैभव सिंह गौतम की तलाश जारी है।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews