
जबलपुर, संदीप कुमार। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women Day) के दौरान आज जबलपुर में महिलाओं ने अनूठा प्रदर्शन किया,जबलपुर के चेरीताल में स्थित देशी शराब दूकान का महिलाओं ने घेराव करते हुए वहाँ शराब खरीदने आने वालो को गुलाब का फूल भेंट किया साथ ही मांग की है कि वो शराब न पिएं क्योकि इससे परिवार खत्म हो जाता है,जैसे ही महिलाए शराब दुकान के सामने पहुँची वैसे ही वहाँ हंगामा मच गया।
यह भी पढ़े…MPPSC: पीएससी प्रश्नोत्तर विवाद मामले में मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने सुनाया यह फैसला
दूकान के बाद महिलाए गुलाब का फूल लेकर अहाते के अंदर तक घुस गई,महिलाओं को देखते ही शराब पीने वाले अपनी-अपनी शराब छोड़कर वहाँ से भागने लगे, जो लोग बैठे हुए थे महिलाओं ने उन्हें फूल भेंट किया,प्रदर्शन कर रही महिलाओं का कहना था कि प्रदेश सरकार लगातार शराब की दूकाने खोल रही है जिसके कारण लोग शराब के आदी हो रहे है,महिला समाजसेवी ने शराब पीने वाले लोगो से माँग की है कि वह लोग शराब न पिएं क्योकि आपकी शराब के कारण महिलाओ का मंगलसूत्र तक बिक जाता है,गौरतलब है कि आज महिलाओं के द्वारा शराब दूकान के बाहर इस प्रदर्शन को देखने के लिए लोगो की न सिर्फ भीड़ लग गई बल्कि कई युवको ने महिलाओं को आश्वशन दिया कि अब वह शराब नही पियेंगे।
[dgv_vimeo_video id=”685807158″]
