जबलपुर निगमायुक्त की दो टूक- अगर ऐसा नहीं किया तो कटेगा सहायक निरीक्षकों का वेतन

जबलपुर निगमायुक्त की दो टूक- अगर ऐसा नहीं किया तो कटेगा सहायक निरीक्षकों का वेतन

जबलपुर, संदीप कुमार। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के जबलपुर (Jabalpur) में नगर निगम आयुक्त अनूप कुमार (Municipal Corporation Commissioner Anoop Kumar) ने बीएसयूपी और राजीव आवास योजना के तहत दिए गए घरों की वसूली करने के निर्देश दिए है और टारगेट पूरा ना करने पर सहायक निरीक्षकों (Assistant inspectors) के वेतन में कटौती की चेतावनी दी गई है।

यह भी पढ़े… Jabalpur News- जबलपुर हाईकोर्ट ने खारिज की स्मैक तस्कर की याचिका, फैसला बरकरार

दरअसल, गुरुवार को निगमायुक्त अनूप कुमार ने आवासीय योजनाओं के कार्यों की समीक्षा बैठक की थी इस दौरान पाया गया कि बीएसयूपी और राजीव आवास योजना (BSUP and Rajiv Awas Yojana) के तहत घर तो ले लिया है, लेकिन समय पर राशि का भुगतान नहीं कर रहे हैं। आयुक्त ने आवासीय परियोजना के कार्यपालन यंत्री संजय पांडे, सहायक यंत्री सुनील दुबे, सहायक राजस्व निरीक्षक को निर्देश दिए है कि जल्द से जल्द वसूली की जाए वरना टारगेट पूरा ना करने वाले सहायक निरीक्षकों के वेतन में से कटौती की जाए।

इस मामले में समीक्षा बैठक करते हुए निगमायुक्त अनूप कुमार ने कहा कि अनुदान की राशि की वसूली प्रक्रिया बेहद धीमी है। जिस पर तेजी लाने की आवश्यकता है।हितग्राहियों से अंशदान की राशि का भुगतान जल्द से जल्द करवाया जाए। इसके साथ ही साथ ऐसे व्यक्तियों को भी चिन्हित किया जाए जो सरकार की तरफ से आवंटित आवास में स्वयं में रहकर किसी अन्य व्यक्ति को रख लाभ ले रहे हैं। यदि आला अधिकारी टारगेट पूरा करने में असफल होते हैं तो उनके वेतन की कटौती भी की जाएगी।

बता दें कि इससे पहले गरीबों को आवंटित मकानों की अंशदान राशि जमा नहीं करने पर नगर निगम ने चेतावनी जारी की थी। इसमें कहा गया था कि अगर शीघ्र ही ऐसे जान की राशि का भुगतान नहीं किया गया तो उनके मकान कुर्क कर लिए जाएंगे। इसके साथ ही निगमायुक्त ने यह जानकारी दी थी कि कुर्की प्रक्रिया से पहले नल कनेक्शन काटने की कार्रवाई भी की जाएगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews