Jabalpur News : 126 फीट गहरे कुएं में गिरा बच्चा, मौत !

Jabalpur News : 126 फीट गहरे कुएं में गिरा बच्चा, मौत !

जबलपुर, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (MP) के जबलपुर (Jabalpur) में शुक्रवार को दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। जहां 126 फीट गहरे कुएं (Well) में गिरने से एक मासूम ने अपनी जान गवा दी। बता दें कि मासूम के पिता ने कुएं में कूदकर उसकी जान बचाने की कोशिश की लेकिन वह नाकाम रहे।

यह भी पढ़ें…Sahara india : इस लूट को किसकी छूट! कांग्रेस ने लपका मुद्दा

जानकारी के अनुसार घटना जिले के खितौला लखराम मोहल्ले की बताई जा रही है। जहां 8 वर्षीय समर्थ कुशवाहा कुए की पट्टी पर बैठा था और तभी फिसल कर वो कुएं में जा गिरा। बेटे की चीख सुनकर पिता ओमप्रकाश कुशवाहा कुएं के पास पहुंचे और जैसे ही उन्होंने अपनी बेटे को अंदर देखा तो उन्होंने भी कुएं में छलांग लगा दी। जिसके बाद पड़ोसियों की मदद से समर्थ को कुए से बाहर निकाला गया और अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन तब तक समर्थ अपना दम तोड़ चुका था।

खितौला टीआई ने जानकारी देते हुए बताया कि वार्ड 13 के निवासी ओमप्रकाश कुशवाहा के ऋषि और समर्थ दो बेटे हैं। जिसमें ऋषि 11 साल का है और समर्थ 8 वर्ष का। छोटा बेटा कुए की पट्टी पर बैठा हुआ था और तभी अचानक उसका संतुलन बिगड़ा और वह कुएं में जा गिरा। उसे बचाने के लिए उसके पिता भी कुएं में कूद गए, और पड़ोसियों की मदद से उसे बाहर निकाल लिया गया, बाद में उसे सिहोरा अस्पताल लाया गया लेकिन उसे बचा नहीं सके। डॉक्टर ने मासूम का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है।

100 साल पुराने कुएं ने ली है और भी जान
ओमप्रकाश के पड़ोसी ने बताया कि कुआं करीब 100 साल पुराना है और यह पहली बार नहीं है कि इसमें किसी के गिरने से जान गई है। पहले भी कई लोग कुएं में गिर चुके हैं और उनकी जान जा चुकी है प्रशासन द्वारा यहां पर किसी भी तरह की सुरक्षा की व्यवस्था नहीं की गई है जिससे कि लोगों की जान को खतरा बना हुआ है।

यह भी पढ़ें… Mumbai Fire : मुंबई के रिहायशी 60 मंजिला इमारत में लगी भीषण, बालकनी से कूदे शख्स की मौत

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews