जबलपुर : प्रदेश में गाय पर राजनीति शुरू, कांग्रेस-भाजपा आई आमने सामने

जबलपुर : प्रदेश में गाय पर राजनीति शुरू, कांग्रेस-भाजपा आई आमने सामने

जबलपुर,संदीप कुमार। मध्यप्रदेश में सियासत की बयान बाजी गणतंत्र दिवस के मौके पर भी देखी गई जहां पर गाय को लेकर कांग्रेस और भाजपा आमने-सामने आ गई है, पीसीसी अध्यक्ष कमलनाथ ने मिर्ची बाबा से मुलाकात और गौ संरक्षण को लेकर अनशन खत्म करवाने के बाद जहां बीजेपी पर सियासी वार किया है, तो वहीं मध्य प्रदेश के लोक निर्माण एवं जबलपुर प्रभारी मंत्री गोपाल भार्गव ने गौ संरक्षण मुद्दे पर कांग्रेस को घेरा है।

यह भी पढ़े… बिहार: रेलवे की एग्जाम के परिणामों के खिलाफ छात्रों ने जला दी रेल की बोगी

उन्होंने कहा कि कांग्रेस हर समय भाजपा और आरएसएस के सहयोगी संगठनों की नकल करती आ रही है, मंत्री गोपाल भार्गव ने कहा कि कांग्रेस गौ संरक्षण पर काम करने वाले संगठनों की नकल करते आ रही है लेकिन सरकार में रहते व संरक्षण के लिए कुछ काम नहीं किया, गोपाल भार्गव ने यह भी कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार में सबसे ज्यादा स्लाटर हाउस खोले गए थे और गौशाला में चारा भूसा सहित मूलभूत सुविधाओं की कमी थी,गोपाल भार्गव ने कहा कि अब बीजेपी सरकार गौशालाओं की कमियां दूर कर रही है और गौ संरक्षण की दिशा में भी काम कर रही है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews