जबलपुर : अभी भी नही पकड़े गए एटीएम कैश वैन लूटने वाले

जबलपुर : अभी भी नही पकड़े गए एटीएम कैश वैन लूटने वाले

जबलपुर,संदीप कुमार। 11 फरवरी को गोरा बाजार थाना अंतर्गत बिलहरी स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र के एटीएम में गार्ड की गोली मारकर हत्या करने के बाद लूटकर भागने वाले आरोपियों की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है, एक सैकड़ा से ज्यादा पुलिसकर्मी लुटेरों की तलाश में जुटे हुए हैं लेकिन कोई सुराग नहीं मिला है की 150 जवान इस मामले में तलाशी में जुटे है वही जांच में यह भी सामने आया है कि गनमैन के पास जो राइफल थी उसमें कारतूस नही था खाली थी वह । बड़ी घटना की वजह यह भी थी। वही पुलिस जबलपुर जेल में बंद ऐसे ही मामलों के आरोपियों की भी कुंडली खंगाल रही है अब इस मामले में जांच के लिए प्रदेश के अन्य राज्यो में भी संपर्क किया जा रहा है।

यह भी पढ़े…Indore News: 40 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को निलंबित कराने वाला हाईटेक लुटेरा गिरफ्तार

इधर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने बैंक में कैश डालने वाले वाली कंपनी सिक्योरिटी इंटेलिजेंस सर्विस (sis) के अधिकारियों और कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है और इस कंपनी के कर्मचारियों के संबंध में पूरी जानकारी जुटाई जा रही है,सूत्रों के अनुसार बीते दो सप्ताह से कैश वैन की रेकी की जा रही थी और आरोपी लगातार कैश वैन का पीछा कर रहे थे।

यह भी पढ़े…केन्द्रीय कर्मचारियों को फिर मिलेगी गुड न्यूज!, मार्च में बढ़ सकता है फिटमेंट फैक्टर, जानें ताजा अपडेट

पुलिस कैश वैन में लगे कैमरे के सीसीटीवी फुटेज की डिटेल खंगाल रही है, एएसपी गोपाल खांडेल ने बताया कि इस संबंध में पुलिस की टीम अलग-अलग जगह पर तफ्तीश कर रही हैं जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा इधर (sis) कंपनी के अधिकारी इस पूरे मामले में मीडिया से बात करने से बच रहे हैं जिससे मामला बेहद संदिग्ध नजर आ रहा है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews