Jabalpur Train Accident : जबलपुर- कोयंबटूर यात्री ट्रेन हुई बेपटरी

Jabalpur Train Accident : जबलपुर- कोयंबटूर यात्री ट्रेन हुई बेपटरी

जबलपुर, संदीप कुमार। जबलपुर में शुक्रवार को प्लेटफॉर्म नंबर 3 के पास रेल हादसा होने की खबर आ रही हैं, सूत्रों के मुताबिक, जबलपुर- कोयंबटूर यात्री ट्रेन पटरी से उतर गई है, क्योंकि ट्रैन यात्रियों के लिए प्लेटफार्म में लग रही थी तभी संटिंग के दौरान यह हादसा हो गया। जानकारी लगते ही तत्काल रेलवे के तकनीकी अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंच गई। घटना मुख्य रेल लाइन पर होना बताई जा रही है इसलिए कोचों को पटरी पर लाने की कवायद शुरू हो गई है ताकि रेल यातायात प्रभावित ना हो मौके पर आपरेटिंग विभाग से लेकर मैकेनिकल और आरपीएफ के जवान पहुंच गए घटना की जांच के निर्देश दे दिए गए हैं।

यह भी पढ़े…भ्रष्टाचार की इंतिहा- दिव्यांगों को ही बाँट दी खराब बैटरी वाली ट्राईसाइकिल

हम आपको बता दें कि जबलपुर- कोयंबटूर यात्री ट्रेन का एक डिब्बा पटरी से उतरा गया हैं, इस हादसे की सूचना के बाद रेल्वे के अधिकारी मौके पर पहुँच गए। बताया जा रहा हैं कि इस ट्रेन में 13 डिब्बे लगे हुए थे जिसका एक डिब्बा पटरी से उतरा गया। जानकारी के मुताबिक कोच के शंटिंग के दौरान यह घटना हुई है। घटनास्थल में तकनीकी खामी बताई जा रही है। रेल यातायात किसी तरह से प्रभावित ना हो इसलिए दूसरी ट्रेनों को प्लेटफार्म नंबर 1, 2 और 4, 5,6 से निकाला जा रहा है। मौके पर क्रेन की मदद से चार पहियों को पटरी पर लाने की कवायद चल रही है रेलवे के मुताबिक एक से दो घंटे के दौरान यह काम पूरा हो जाएगा, डीआरएम संजय विश्वास भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने इस पूरे घटनाक्रम का जायजा लिया फिलहाल अभी ट्रैक को दुरुस्त करने का काम किया जा रहा है, प्लेटफार्म नंबर एक दो और छ से ट्रेनों को निकाला जा रहा है।

[dgv_vimeo_video id=”665976119″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews