एक बार फिर खोले गए बरगी बांध के गेट, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

एक बार फिर खोले गए बरगी बांध के गेट, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

जबलपुर, संदीप कुमार। प्रदेश के कई हिस्सों में मानसून भले ही कमजोर हो गया है लेकिन मंडला, डिंडोरी सहित जबलपुर जिले के सीमावर्ती जिलों में भारी बारिश हो रही है। लगातार हो रही बारिश को देखते हुए एक बार फिर बरगी बांध (Bargi Dam) के गेट खोले गए हैं जिसको लेकर जिला प्रशासन अलर्ट भी जारी किया है।

जबलपुर एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा ने थाना प्रभारी- बरगी, बरेला, ग्वारीघाट, तिलवारा ,भेडाघाट, चरगवॉ, शहपुरा, बेलखेडा को निर्देश दिए हैं कि नदी के किनारे सतर्कता बरतते हुए जो भी ग्रामीण हैं वहां से दूर रखें। इसके साथ ही नदी में चलने वाली नाव को भी पूरी तरह से बंद रखा जाए।

ये भी पढ़ें – लालू प्रसाद यादव के करीबी आरजेडी नेता की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

जानकारी के मुताबिक आज जबलपुर स्थित बरगी डेैम के 3 गेट आधा-आधा मीटर खोले गये है , जिससे 231 घन मीटर पानी प्रति सेकण्ड छोड़ा जा रहा है, इस कारण नर्मदा नदी का जल स्तर, वर्तमान के जल स्तर से लगभग 2 फुट और उठेगा, जिसे ध्यान मे रखते हुये सभी ग्रामीणों को हिदायत दी गई हैं कि सुरक्षा की दृष्टि से नर्मदा नदी के घाटों से पर्याप्त दूरी बनाये रखने एवं नर्मदा नदी किनारे बसे  गांव के लोगों को सावधानी बरतने हेतु एनाउंसमेंट करते हुये सूचित करवायें।

ये भी पढ़ें – शिवराज सरकार का नया फैसला, फेल नहीं होंगे ट्रांसफार्मर, बिजली चोरी पर अब ऐसे लगेगी लगाम

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews