जज्बे को सलाम : पिता अपने मासूम को गोद में लेकर खींच रहा रिक्शा, देखें एक मार्मिक वीडियो

जज्बे को सलाम : पिता अपने मासूम को गोद में लेकर खींच रहा रिक्शा, देखें एक मार्मिक वीडियो

जबलपुर,संदीप कुमार। हम सभी लोग जानते हैं कि माता-पिता अपनी औलाद के लिए जीवन में बहुत सारे बलिदान करते हैं, लेकिन इस बारे में जितना सोचा जाए या बात की जाए, कम ही लगती है। खासकर ये जिम्मेदारी तब और बढ़ जाती है जब एक अभिभावक ही अपनी औलाद का पालन-पोषण कर रहा हो। ऐसा ही एक मामला जबलपुर (jabalpur) से एक तस्वीर के माध्यम से सामने आया है, जहां पर एक पिता अपने मासूम को गोद में लेकर रिक्शा खींच रहा है।

यह भी पढ़े…Bajaj ने भारत में लॉन्च की सबसे सस्ती 125cc बाइक, धांसू हैं फीचर्स, पॉकेट फ़्रेंडली लगेगी आपको इसकी कीमत

जानकारी के मुताबिक, रिक्शा चालक का नाम राजेश कुमार है जो कि स्टेशन के पास झोपड़ीनुमा अपनी मकान में रहता है। कुछ माह पहले उसकी पत्नी का निधन हो गया था, जिसके बाद से मासूम बेटा बेटी की जिम्मेदारी रिक्शा चालक राजेश के ऊपर आ गई। मासूम को कंधे में लिए पिता का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसके बाद सीडब्ल्यूसी ने इस पूरे मामले को संज्ञान में लिया है। सीडब्ल्यूसी ने राजेश से बात कर दोनों ही बच्चों को चाइल्ड केयर में रखने की बात कही लेकिन राजेश किसी भी कीमत पर अपने बच्चों को वहां रखने के लिए तैयार नहीं है।

[dgv_vimeo_video id=”743037955″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews