महाकाल दर्शन के लिए पहुंची एक्ट्रेस Jaya Prada, किया बाबा का रुद्राभिषेक

jaya prada

Jaya prada in Mahakal: प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री जयाप्रदा रविवार को बाबा महाकाल के दर्शन करने के लिए उज्जैन पहुंची। गर्भ गृह में उन्होंने बाबा का रुद्राभिषेक कर आशीर्वाद लिया और भक्ति में लीन नजर आई। यहां से वह माता हरसिद्धि के दर्शन करने के लिए भी पहुंची।

Jaya prada ने की महाकाल लोक की तारीफ

ये पहली बार नहीं है इससे पहले भी अभिनेत्री जयाप्रदा कई मर्तबा बाबा महाकाल के दर्शन करने के लिए महाकालेश्वर मंदिर पहुंच चुकी हैं। आज गर्भ गृह में मंदिर के पुजारी ने उनसे पूजन अर्चन करवाया।

पूजन के पश्चात एक्ट्रेस ने नंदी हॉल में मौजूद नंदी प्रतिमा के कान में अपनी मनोकामना बोली और बैठकर ध्यान लगाया। इसके पश्चात मंदिर समिति की ओर से सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल और सदस्य राम पुजारी ने उन्हें स्मृति स्वरूप बाबा महाकाल की तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया। अभिनेत्री ने परिसर में बनाए गए महाकाल कॉरिडोर की प्रशंसा भी की।

jaya prada

मीडिया से क्या बोलीं जया प्रदा

मंदिर में दर्शन करने के बाद अभिनेत्री ने मीडिया से चर्चा की और कहां के महाकाल नगरी में आकर मैं खुद को बहुत धन्य मानती हूं। उन्होंने कहा कि बाबा के इस भव्य मंदिर में आने के बाद हर मुराद पूरी हो जाती है।

महाकाल कॉरिडोर की तारीफ करते हुए अभिनेत्री ने कहा कि इस वजह से आने वाली पीढ़ी को हमारे इतिहास और संस्कृति की जानकारी मिल सकेगी। मंदिर में दर्शन करने के बाद एक्ट्रेस इंदौर के लिए रवाना हो गई।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews