ज्योतिरादित्य सिंधिया का चार दिवसीय दौरा 9 दिसंबर से , ये रहेंगे कार्यक्रम

ज्योतिरादित्य सिंधिया का चार दिवसीय दौरा 9 दिसंबर से , ये रहेंगे कार्यक्रम

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) 9 दिसंबर को मध्य प्रदेश के चार दिवसीय दौरे पर आए रहे हैं।  इस दौरान सिंधिया ग्वालियर (Gwalior News)  में रहेंगे और विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। सिंधिया कलेक्ट्रेट में विकास कार्यों की समीक्षा भी करेंगे।

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया 9 दिसंबर को दिन में 3:35 इंडिगो की फ्लाइट से ग्वालियर एयरपोर्ट आएंगे वे यहाँ से सीधे शंकरपुर में बन रहे नए स्टेडियम का निरीक्षण करने जायेंगे। 5:20 तक निरीक्षण के बाद सिंधिया 6:00 बजे जयविलास पैलेस पहुंचेंगे और रात्रि विश्राम करेंगे।

 ये भी पढ़ें – आरोप-प्रत्यारोपों के वार, कौन है गद्दार!

10 दिसंबर को सिंधिया सुबह 10:20 बजे जयविलास पैलेस से निकल कर 10:30 बजे गोविन्द पूरी स्थित IITTM पहुंचेंगे और 11:30 बजे तक राष्ट्रीय सम्मेलन में शामिल होंगे।  यहाँ से वे सीधे डबरा निकल जायेंगे और 12:30 बजे  डिस्ट्रिक्ट ट्रेनिंग प्रोग्राम में शामिल होंगे।  2:30 वापस ग्वालियर लौटकर सिंधिया लालटिपारा गौशाला में आयोजित भागवत कथा में शामिल होंगे।  4:30 तक लोगों से मुलाकात करेंगे और रात्रि विश्राम जयविलास पैलेस में करेंगे।

ये भी पढ़ें – MP News : शिवराज सरकार की बड़ी तैयारी, कमलनाथ सरकार के स्मार्ट सिटी टेंडर की करवाएगी जांच

11 दिसंबर को सिंधिया सुबह 10:00 बजे कंपू स्थित मल्टी लेवल कार पार्किंग का उद्घाटन करेंगे।  11:00 बजे केआरजी कॉलेज के कार्यक्रम में शामिल होंगे 2:00 बजे MITS कॉलेज में आयोजित ड्रोन मेले में शामिल होंगे।  इसके बाद शाम 5:00 बजे कलेक्ट्रेट में जिले के विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे, रात्रि विश्राम जयविलास पैलेस में करेंगे।

ये भी पढ़ें – बुजुर्ग किसान ने सूदखोरों से तंग आकर खाया जहर, पीड़ित का एक बेटा फौज में तो बेटी पुलिस में

12 दिसंबर को ज्योतिरादित्य सिंधिया सुबह 10: 30 बजे मंडल कार्यसमिति की बैठक लेंगे।  11:45 बजे जयविलास पैलेस से एयरपोर्ट जायेंगे और फिर 12:35 बजे इंडिगो की फ्लाइट से दिल्ली वापस लौट जायेंगे।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews