Katni News : बड़वारा पुलिस ने एक बार फिर जुआ फड़ पर की रेड 11 जुआरियों को दबोचा ₹89000 नगदी किया जप्त। 

Katni News : बड़वारा पुलिस ने एक बार फिर जुआ फड़ पर की रेड 11 जुआरियों को दबोचा ₹89000 नगदी किया जप्त। 

कटनी, अभिषेक दुबे। इन दिनों बड़वारा पुलिस एक्शन मोड़ पर, लगातार एक के बाद एक जुआ फड़ो पर रेड कर रही है,हाल ही में एक फार्म हाउस में छापा मार कर एक बड़े जुआ फड़ का भंडा फोड़ कर पूरे जिले में भर में बड़ी कार्यवाही की थी।

MP News : कोरोना को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, जल्द जारी होंगे आदेश

वही मंगलवार की देर रात पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर जिले के सीमा से लगे बिलायत कला ग्राम के स्टेशन मार्ग के समीप चल रहे जुआ फड़ पर छापेमारी कार्यवाही की है, वहीं थाना प्रभारी अंकित मिश्रा ने इस पूरे मामले में जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक सुनील जैन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनोज केड़िया से अपराधी प्रवृत्ति के लोगो को एवं अवैध कारोबार पर कड़ी कार्यवाही के निर्देश प्राप्त हुए थे, इसी परिपालन में आज बिलायत कला के टिकरिया स्टेशन मार्ग में अवैध जुआ संचालित होने की सूचना मुखबिर से प्राप्त हुई थी, जानकारी लगते ही उप पुलिस अधीक्षक शालिनी परस्ते के मार्गदर्शक में एक विशेष टीम गठित कर मौके पर घेराबंदी कर दबिश दी गई, जहां हार जीत का दाव लगाते 11 आरोपी पाए गए सभी को हिरासत में लेकर ₹89000 नगद एवं लगभग आधा दर्जन मोबाइल फोन जप्त किए गए हैं, सभी आरोपीयो के ऊपर संबंधित धाराओं के तहत कार्यवाही की जा रही है।

बाईट- बड़वारा थाना प्रभारी, अंकित मिश्रा।

[dgv_vimeo_video id=”646825052″]

[dgv_vimeo_video id=”646825326″]

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews