
कटनी, अभिषेक दुबे। कटनी के कुठला थाना क्षेत्र में एक निर्माणधीन दो मंजिला भवन का छज्जा धराशाही हो गया। जिससे भवन निर्माण में लगे मजदूर दब गए। तीन मजदूरों को मौके से रेस्क्यू कर बाहर निकालकर गंभीर हालत में जिला हॉस्पिटल भेजा गया है जबकि इस हादसे में 2 मजदूरों की मौत हो गई हैं।
यह भी पढ़े…MP School : 1 से 8वीं तक के छात्रों के लिए बड़ी खबर, विभाग की तैयारी, इस तरह मिलेगी मदद

जानकारी के मुताबिक, छज्जे की ढलाई हो रही रही थी, इसी दौरान निर्माणधीन भवन का एक हिस्सा भरभराकर गिर गया। हादसे में 2 मजदूरों की मौत हो चुकी है और 3 मजदूरों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है जिसमे से एक को हालात गम्भीर बताई जा रही है। हादसा के तुरंत बाद मौके पर कुठला थाने की पुलिस बल व पुलिस अधिकारी भी पहुँच गए थे और दो क्रेन एक जेसीबी और स्थानीय लोगो की सहायता से रेस्क्यू कर राहत एवं बचाव कार्य किया गया।
[dgv_vimeo_video id=”669883233″]
