Khandawa By Election : आदिवासियों के पारम्परिक नृत्य पर जमकर थिरके शिवराज

Khandawa By Election : आदिवासियों के पारम्परिक नृत्य पर जमकर थिरके शिवराज

खरगोन , डेस्क रिपोर्ट। खंडवा लोकसभा उप चुनाव में प्रचार के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) रविवार को भीकनगांव विधानसभा पहुंचे। यहाँ उन्होंने कन्या पूजन किया, स्थानीय आदिवासी लोगों के साथ पारम्परिक नृत्य किया और आमसभा को सम्बोधित किया। मुख्यमंत्री के साथ प्रभारी मंत्री एवं कृषि मंत्री कमल पटेल भी मौजूद थे।

खारवा गांव में आमसभा से पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को तीर कमान देकर सम्मानित किया गया। आमसभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कुछ देर हम अपने सुख और दुःख की बात करें।  मैं भाषण देने नहीं आया, मैं आपकी जिंदगी बदलने के लिए आया हूँ।

ये भी पढ़ें – कांग्रेस का साथ छोड़ विधायक बिरला ने थामा बी जे पी का हाथ

मुख्यमंत्री ने कहा कि राशन लेने दूसरे गांव जाना पड़ता है कबहि कभी दूकान बंद मिलती है तो दिहाड़ी मारी जाती है और राशन भी नहीं मिलता इसलिए सरकार ने राशन आपके द्वार पहुँचाने का फैसला किया है।  15 नवम्बर से योजना शुरू होगी। आदिवासियों को राशन की दुकानों पर नहीं जाना पड़ेगा, राशन आपके द्वार पर ही आएगा।  राशन भी आदिवासी नौजवान ही पहुंचाएगा, उसे बैंक से गाड़ी दिलवाएंगे जिससे उसको रोजगार भी मिलेगा।

ये भी पढ़ें – VIDEO: दिग्विजय ने किया मोदी-शाह के लिए आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग, BJP भड़की

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews