खंडवा के विधायक देवेंद्र वर्मा हुए कोरोना पॉजिटिव

corona positive

खंडवा, सुशील विधानी l खंडवा (khandwa) के विधायक देवेंद्र वर्मा (MLA Devendra verma) की कोरोना रिपोर्ट (corona report) पॉजिटिव (positive) आई है l देश भर के साथ- साथ खंडवा में भी लगातार कोरोना वायरस से पीड़ितों की संख्या बढ़ती जा रही है l यहां कल भी नौ पॉजिटिव मिले थे l इससे पहले लगातार 4 से 5 पॉजिटिव मिलते रहे हैं l

ऐसी परिस्थितियों में लग रहा है कि खंडवा पर महाराष्ट्र के पड़ोसी होने के कारण संक्रमण का खतरा तेजी से बढ़ता जा रहा है l यहां किसी तरह की प्रशासनिक सख्ती नहीं है , और ना ही किसी तरह का दबाव l लोग भी मास्क लगाना और सैनिटाइजर का हर समय उपयोग भूल गए हैं l घरों में भी वह सतर्कता नहीं रखी जा रही है, जो कोरोना के पहले दौर में रखी जा रही थी l

यह भी पढ़़ें… Indore News: बस में लगी भीषण आग, धूं धूं कर जलीं एक के बाद एक पांच बसें

बताना दें कि खंडवा के सांसद और भाजपा के वरिष्ठ नेता नंदकुमार सिंह चौहान का भी कोरोना के चलते हाल ही में निधन हुआ है l इनसे पहले इसी जिले के वन मंत्री विजय शाह को भी कोरोनावायरस जो हो गया था, जो यह जंग जीत कर विजय पा चुके हैं l खंडवा जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या 100 से अधिक हो चुकी है और करीब 2000 से ज्यादा लोग पॉजिटिव हुए हैं l

corona positive

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews