पुलिसकर्मियों और उनके परिवार के लिए स्वास्थ्य शिविर, 150 से अधिक ने कराया परीक्षण

पुलिसकर्मियों और उनके परिवार के लिए स्वास्थ्य शिविर, 150 से अधिक ने कराया परीक्षण

खंडवा, सुशील विधानी। वैश्विक महामारी कोरोना के दौर में कई पुलिसकर्मी और उनके परिवार भी इस बीमारी की चपेट में आ गए। इसीलिए पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह के निर्देश पर पुलिस लाइन में एक शिविर का आयोजन किया गया। यहां पुलिसकर्मियों के साथ उनके परिवारवालों के स्वास्थ्य का परीक्षण भी किया गया।

विधायक की घोषणा, 100 फीसदी वैक्सीनेशन वाली ग्राम पंचायत को देंगे 10 लाख

आरआई पुरुषोत्तम विश्नोई ने बताया कि इस वैश्विक महामारी के दौर में पुलिस वालों को ड्यूटी के दौरान तनाव के चलते कारण काफी दिक्कतें आती हैं। काम के प्रेशर के कारण पुलिस अपने स्वास्थ्य की तरफ ध्यान नहीं दे पाती है। इसे देखते हुए पुलिस लाइन में स्वास्थ्य कैंप लगाने का निर्णय लिया गया। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि शिविर में बड़ी संख्या में पुलिस जवानों और उनके परिजनों ने अपना चेकअप करवाया। डाक्टरों द्वारा ब्लड प्रेशर, बीपी शुगर, ऑक्सीजन लेवल चेक कर दवाई भी वितरित की गई। कोरोना की दूसरी लहर चल रही है जिसमें ब्लैक फंगस से भी कैसे निपटा जाए इसके लिए जानकारी भी दी और गोली दवाइयां भी वितरित कराई गई।

इस मेडिकल कैंप में लगभग 150 से ऊपर पुलिस विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों ने अपना चेकअप करवाया। पुलिस के परिवार के सदस्यों का भी चेकअप किया गया जिसमें शुगर का लेवल सबसे अधिक चेक किया गया। स्वास्थ्य कैंप में ईसीजी द्वारा हार्ट का भी चेकअप कराया गया। इसके साथ ही ब्लड प्रेशर को भी नापा गया। आरआई पुरुषोत्तम विश्नोई ने बताया कि अच्छा स्वास्थ्य ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी है। इस स्वास्थ्य प्रशिक्षण शिविर की पुलिसकर्मियों ने कहा कि स्वास्थ्य परीक्षण शिविर की पहल सराहनीय है। कई पुलिसकर्मी और परिवहन दिन में बीपी और शुगर आदि परीक्षण कराने का समय नहीं निकाल पाते हैं। उन्हें पुलिस लाइन में ही परीक्षण की सुविधा मिल गई। इस तरह की गतिविधियां चलती रहना चाहिए।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews