MP Board Exam Result 2023 : जानें कब जारी होगा एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, ऐसे कर सकते हैं चेक

MP Board

MP Board of Secondary Education

MP Board Exam Result 2023 : मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं और 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट कब घोषित होगा इसको लेकर सभी विद्यार्थी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मध्य प्रदेश बोर्ड ने रिजल्ट को लेकर तैयारियां पूर्ण कर ली है। कहा जा रहा है कि जल्द ही इसका रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

हालांकि अभी तक मध्यमिक शिक्षा मंडल की ओर से कोई आधिकारिक तारीख का ऐलान नहीं किया गया है। लेकिन कहा जा रहा है कि 29 अप्रैल या फिर मई के पहले हफ्ते में रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। विद्यार्थियों से कहा जा रहा है कि वह लगातार ऑफिशल वेबसाइट करते रहे ताकि कोई महत्वपूर्ण सूचना छूट ना पाए। सूत्रों के मुताबिक भी यही कहा गया है कि 10वीं 12वीं का रिजल्ट मई के पहले सप्ताह में भी जारी किया जा सकता है।

दरअसल, अब तक 90% मूल्यांकन कार्य पूरा हो चुका है, सिर्फ 10% का कार्य बाकी है। लेकिन परीक्षा परिणाम को लेकर रोजाना कई विद्यार्थियों के फोन हेल्पलाइन नंबर पर आ रहे हैं और सभी का एक ही सवाल है कि रिजल्ट कब जारी किया जाएगा। हालांकि कुछ विद्यार्थियों द्वारा कैरियर से संबंधित सवाल भी किए जा रहे हैं।

आपको बता दें, अगर आप अपना 10वीं या 12वीं का रिजल्ट चेक करना चाहते हैं तो आप माध्यमिक शिक्षा मंडल की आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in या mpbse.nic.in पर जाकर देख सकते हैं। इस साल करीब आठ लाख से ज्यादा हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी के परिणामों का इंतजार किया जा रहा है।

रिजल्ट चेक करने के लिए विद्यार्थियों को अपना रोल नंबर जन्म तारीख सही से दर्ज करना होगा। पास होने के लिए हर विद्यार्थी को करीब प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य है। गौरतलब है कि दसवीं की परीक्षा इस बार 1 मार्च से 27 मार्च के बीच आयोजित की गई थी। वहीं 12वीं की परीक्षा 2 मार्च से 5 अप्रैल तक आयोजित की गई थी।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews