Kuno Cheetah: साशा के बाद उदय का कूनो को अलविदा, बीमारी के बाद तोड़ा दम

Kuno Cheetah

Kuno Cheetah Uday Death: मध्य प्रदेश के कूनो वन्य प्राणी उद्यान में दक्षिण अफ्रीका से 12 चीते लाए गए हैं। बाहर से लाए गए इन चीतों को यहां के माहौल में धीरे-धीरे ढालने की कोशिश की जा रही है, इसी बीच एक बुरी खबर सामने आई है। यहां एक नर वयस्क उदय की बीमारी के बाद मौत हो गई।

Kuno Cheetah उदय ने कहा अलविदा

जानकारी के मुताबिक उदय नामक चीते की मौत हो गई है। शनिवार की सुबह तक वह पूरी तरह से स्वस्थ था लेकिन जब रविवार की सुबह उसकी जांच की गई तो बीमारी के लक्षण पाए गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए उसे निगरानी में रखा गया था, लेकिन शाम 4 बजे उसने दम तोड़ दिया। दक्षिण अफ्रीका से लाया गया ये चीता वाटरबर्ग बेयोस्फियर प्रजाति का नर था। इससे पहले मादा चीता साशा की भी इंफेक्शन के चलते मौत हो गई थी।

सुबह खराब हुई उदय की तबीयत

सुबह के समय जब निगरानी करने के लिए दल निकला और उन्होंने उदय को देखा तो वह अपनी गर्दन लटकाए हुए बैठा था। जब वह चल रहा था तो उसके कदम भी लड़खड़ा रहे थे। मामले की सूचना तुरंत ही वन्य प्राणी चिकित्सकों को दी गई। मौके पर पहुंचे डॉक्टरों ने जांच की तो चीता बीमार था और उसे उपचार के लिए ट्रेंकुलाइज किया गया। आइसोलेशन वार्ड में उसका इलाज चल रहा था लेकिन 4 बजे उसने अपने प्राण त्याग दिए।

दक्षिण अफ्रीका के हिंडनबर्ग पार्क से आया था उदय

परसों के दिन इन 12 चीतों को बड़े बाड़े में रिलीज किया था। इसके पहले अब तक इन्हें पार्क में बने क्वारंटाइन बाड़ो में बंद रखा गया था। परसों इन चीतों को छह वर्ग किलोमीटर के बड़े बाड़े में बने नौ एंक्लोजर में छोड़ा गया। जिनमें दो-दो नर चीतो को दो बाड़ों में, दो-दो के समूह में छोड़ा गया था।

मंत्री उमंग सिंगार का ट्वीट

कूनो में एक के बाद एक हुई दूसरे चीते की मौत के बाद कांग्रेस विधायक उमंग सिंगार ने भी ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा कि प्रधानमंत्री मोदी के महत्वकांक्षी प्रोजेक्ट पर प्रदेश सरकार बिल्कुल भी ध्यान नहीं दे रही है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews