Ladli Behna Yojana 2024 : 1.29 करोड़ लाड़ली बहनों को जल्द मिलेगा तोहफा, फिर खाते में आएंगे 1250 रू, जानें अगली किस्त पर ताजा अपडेट

लाड़ली बहना योजना पिछली शिवराज सिंह चौहान सरकार द्वारा मई 2023 में शुरू की गई थी। इसमें 21 से 60 वर्ष की विवाहित महिलाओं को लाभ देने का फैसला किया गया था ।अबतक योजना की 12 किस्तें जारी हो चुकी है और अब 13वीं किस्त इस महीने में जारी होना है।
ladli behna yojana

Chief Minister Ladli Behna Yojana : मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 1.29 करोड़ लाभार्थी बहनों के लिए खुशखबरी है। जून का महिना लग चुका है और अब बहनों को 13वीं किस्त के 1250 रु का इंतजार है। नियम के तहत, हर महीने की 10 तारीख को करोड़ों बहनों के खाते में 1250 रुपए भेजे जाते है, लेकिन बीते कई महीनों से किस्त समय से पहले जारी की जा रही है। 12वीं किस्त 10 की जगह 4 मई को खातों में भेजी गई थी । इससे पहले चैत्र नवरात्र गुड़ी पड़वा (अप्रैल) को देखते हुए 10वीं-11वीं किस्त 1 मार्च और 5 अप्रैल को खातों में भेजी गई थी। संभावना है कि लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद 13वीं किस्त की राशि कभी भी जारी की जा सकती है।

क्या है लाड़ली बहना योजना

लाड़ली बहना योजना पिछली शिवराज सिंह चौहान सरकार द्वारा मई 2023 में शुरू की गई थी। इसमें 21 से 60 वर्ष की विवाहित महिलाओं को 1000 रुपए देने का फैसला किया गया था और फिर इसकी पहली किस्त 10 जून को जारी की गई थी।इसके बाद रक्षाबंधन 2023 पर राशि को बढ़ाकर 1250 रुपए कर दिया गया था। अब इस योजना के तहत 1250 रुपए महीना के हिसाब से महिलाओं को सालाना 15,000 रुपये मिलते हैं।

इन्हें मिलता है लाभ

  • इस योजना में 1 जनवरी 1963 के बाद लेकिन 1 जनवरी 2000 तक जन्मी मध्यप्रदेश की स्थानीय निवासी समस्त विवाहित महिलाएं (विधवा, तलाकशुदा एवं परित्यक्ता समेत) वर्ष 2023 में आवेदन के लिए पात्र मानी जाती है।
  • महिलाएं, खुद या उनके परिवार में कोई टैक्सपेयर नहीं होना चाहिए ।परिवार की सालाना आय 2.5 लाख रुपये होना चाहिए।
  • अगर संयुक्त परिवार है तो 5 एकड़ से ज्यादा जमीन न हो, परिवार में कोई भी व्यक्ति सरकारी नौकरी न करता हो।घर पर ट्रैक्टर, चारपहिया वाहन न हो।

क्या चुनावी नतीजों के बाद बढ़ेगी राशि?

  • 12वीं किस्त जारी करते हुए सीएम मोहन यादव ने कहा था कि आप लोग चिंता मत कीजिए। हम एक योजना बंद नहीं करेंगे। लाडली बहना योजना के तहत आपको पैसा मिलता रहेगा।चुनाव खत्म होने के बाद योजना में छूटे लोगों के नाम जोड़े जाएंगे। हर महीने की 10 तारीख को बहनों के बैंक खाते में राशि जमा हो जाएगी और यदि छुट्टी अथवा अन्य किसी कारण से ऐसा संभव नहीं हुआ तो पहले जमा हो जाएगी।
  • विधानसभा चुनाव से पहले सरकार ने घोषणा की थी कि यह राशि धीरे-धीरे बढ़ा कर ₹3000 कर दी जाएगी। 3 हजार रुपये महीने के वादे को प्रदेश सरकार पूरा करेगी।  ऐसे में जून का महीना लगते ही अब चर्चा होने लगी है कि क्या अब लाड़ली बहनों को 1250 रुपये से बढ़कर 1500 रुपये मिलने लगेंगे।यह फैसला इसलिए भी मुश्किल है क्योंकि किस्त में सिर्फ 250 रुपये बढ़ा देने भर से प्रदेश के खजाने पर हर महीने 322 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार आ जाएगा।

लाड़ली बहना योजना- ऐसे चेक करें स्टेटस

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://cmladlibahna.mp.gov.in/ पर जाएं।
  • वेबसाइट के मुख्य पृष्ठ पर आपको आवेदन एवं भुगतान की स्थिति का विकल्प मिलेगा उस पर क्लिक करें।
  • यहां दूसरे पेज के खुलते ही लाडली बहना का अपना आवेदन नंबर या सदस्य समग्र क्रमांक दर्ज करें।
  • आवेदन नंबर और समग्र आईडी क्रमांक के साथ दिया गया कैप्चा कोड दर्ज करेंगे तो मोबाइल पर ओटीपी नंबर भेजा जाएगा।
  • ओटीपी नंबर आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ही आएगाा, इस ओटीपी को दर्ज कर वेरीफाई करना होगा।
  • ओटीपी वेरीफाई करने के बाद सर्च वाला विकल्प दबा दें। यह प्रक्रिया पूरी करने के बाद लाडली बहना योजना की किस्त का पेमेंट स्टेटस ओपन हो जाएगा।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews