MP के मौसम का ताजा हाल, आज कई जिलों में वज्रपात के साथ भारी बारिश का अलर्ट, चलेगी तेज हवा, जानें IMD का ताजा पूर्वानुमान

मानसून के आते ही मध्य प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अच्छी बारिश का दौर हो रही है। शनिवार-रविवार के बीच जबलपुर और उमरिया में सबसे अधिक बारिश हुई है। आज सोमवार को भी प्रदेश के ज्यादातर जिलों में गरज-चमक के साथ मध्यम से लेकर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गय है।
MP Weather

MP Weather Alert Today :साइक्लोनिक ​​​​​सिस्टम , पश्चिमी विक्षोभ, ट्रफ लाइन और मानसून के एक्टिव रहने से मध्यप्रदेश में लगातार नमी मिल रही है और बारिश का दौर जारी है। आज सोमवार को इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर-उज्जैन सहित पूरे प्रदेश में भी मौसम बदला रहेगा।आज 1 जुलाई को 21 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इधर, 3 जुलाई से एक और स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव होने जा रहा है, जिसके असर से 15 जुलाई तक प्रदेश में अच्छी बारिश होने का अनुमान है।

आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट

  • आज सोमवर को विदिशा, रायसेन, बैतूल, रतलाम, उज्जैन शाजापुर आगर मालवा मंदसौर मुरैना शिवपुर कला अनूपपुर डिंडोरी कटनी जबलपुर छिंदवाड़ा सिवनी मंडला बालाघाट दमोह सागर छतरपुर टीकमगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट ।
  • डिंडोरी, सिवनी, मंडला बालाघाट, जबलपुर और कटनी में बिजली के साथ भारी बारिश ।
  • छिंदवाड़ा, पंढुर्ना,दमोह, अनूपपुर और मैहर में बिजली के साथ मध्यम बारिश ।
  • बड़वानी, बैतूल, विदिशा, पूर्वी रायसेन, सागर, पन्ना/टीआर, नरसिंहपुर, सतना, रीवा, शहडोल, उमरिया/बांधवगढ़, सीधी, सिंगरौली और पूर्वी नर्मदापुरम/पचमढ़ी में सुबह के समय हल्की बारिश ।
  • आगामी 24 घंटे के दौरान जबलपुर सहित संभाग के कटनी, डिंडौरी, मंडला, छिंदवाड़ा, सिवनी, नरसिंहपुर सहित अन्य जिलों में वर्षा ।

वर्तमान में सक्रिय है कई मौसम प्रणालियां

  • एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, वर्तमान में अलग-अलग मौसमी प्रणालियां सक्रिय हैं। दक्षिण गुजरात से लगे उत्तर-पूर्व अरब सागर से लेकर मध्यप्रदेश के ऊपर चक्रवातीय परिसंचरण मजबूती के साथ सक्रिय है वहीं अन्य चक्रवातीय परिसंचरण मध्यप्रदेश के ऊपर बना हुआ है। इस सभी मौसम प्रणालियों के असर से अरब सागर से प्रदेश तक नमी आ रही है।
  • इसके अतिरिक्त रविवार को मध्यप्रदेश के मध्य क्षेत्र में एक ऊपरी हवा का चक्रवात बन गया है, जिससे दक्षिणी हिस्सों पर अधिक असर दिखाएगा। इस तरह अलग-अलग प्रणालियों से प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में अच्छी वर्षा की संभावना है। अगले 5 दिन तक आंधी और गरज-चमक के साथ बारिश जारी रहेगी। 3 जुलाई से पूर्वी बंगाल की खाड़ी में बारिश की एक्टिविटी और तेज होगी, जिससे पूर्वी हिस्से के कई जिलों में 15 जुलाई तक तेज बारिश के आसार हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews