Lok Sabha Elections: बालाघाट नक्सल प्रभावित बूथ पर सुबह 10 बजे के पहले ही हुआ 100% मतदान, पढ़ें खबर

Lok Sabha Elections: बालाघाट नक्सल प्रभावित बूथ पर सुबह 10 बजे के पहले ही हुआ 100% मतदान, पढ़ें खबर

Lok Sabha Elections: मध्यप्रदेश के 6 लोकसभा सीट छिंदवाड़ा, जबलपुर, मंडला, बालाघाट, शहडोल और सीधी में पहले चरण की वोटिंग शुरू हो गई है। इन सीटों पर 1.13 करोड़ से अधिक मतदाता हैं, जो 88 प्रत्याशियों के बीच अपने मनचाहे उम्मीदवार का चयन करेंगे। वहीं आपको बता दें कि जबलपुर सीट पर सबसे अधिक 19 प्रत्याशी हैं, जबकि मंडला सीट पर सबसे कम 10 प्रत्याशी हैं।

दरअसल ताजा जानकारी कि बात करें तो मध्य प्रदेश के एक नक्सल प्रभावित बूथ पर सुबह 10 बजे के पहले ही 100% मतदान हो गया है। जानकारी के अनुसार इस बूथ में 80 वोटर्स थे। जबकि दूसरी और, शहडोल के एक गांव में लोगों ने चुनाव का बहिष्कार कर दिया है।

नक्सल प्रभावित बालाघाट जिले में 4 बजे तक होगा मतदान:

जानकारी के अनुसार देश के सबसे बड़े चुनाव के लिए मतदान आज सुबह 7 बजे से ही शुरू हो गया था और शाम 6 बजे तक जारी रहेगा। हालांकि नक्सल प्रभावित बालाघाट जिले में पारसवाड़ा, लांजी, और बैहर के 3 विधानसभा क्षेत्रों में सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा। वहीं नक्सल गतिविधियों के कारण, जबलपुर में एक एयर एंबुलेंस और बालाघाट में हेलिकॉप्टर भी तैनात किया गया है।

विवेक तन्खा ने भाजपा पर साधा निशाना:

वहीं राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने जबलपुर में अपना वोट दिया। मीडिया से चर्चा के दौरान उन्होंने 400 पार नारे के संदर्भ में भारतीय जनता पार्टी को लेकर कहा कि इस बार वह 200 पार तक नहीं पहुंचेगी। उन्हें लगता है कि भाजपा की प्रतिष्ठा उत्तर और दक्षिण भारत में कमजोर हो रही है, इसलिए 400 पार का नारा असंभव है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews