Burhanpur News : बुरहानपुर में शराब ठेकेदार के ऑफिस में हुई लूट, कट्टे की नोक बदमाशों ने उड़ाए 13 लाख

burhanpur

Burhanpur News : बुरहानपुर से हाल ही में एक बड़ी खबर सामने आई है बताया जा रहा है कि यहां लालबाग थाना क्षेत्र की गुरु गोविंद सिंह कालोनी में बीते दिन यानि रविवार को एक शराब ठेकेदार के ऑफिस में कुछ बदमाशों ने दो कर्मचारियों के साथ लूटपाट की। ऐसे में बदमाशों ने पहले कमर्चारियों को बंधक बनाया उसके बाद कट्टे की नोक पर उनसे 13 लाख रुपए की लूट को अंजाम दिया।

जानकारी के मुताबिक, जब ये लूट हुई उसके बाद तुरंत पुलिस को इस बात कि सुचना दी गई। तभी पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और छानबीन के साथ इस मामले में जांच शुरू की। प्रभारी एसपी अंतरसिंह कनेश, सीएसपी बृजेश श्रीवास्तव सभी थानों के प्रभारी व जांच एक्सपर्ट सभी घटना स्थल पर सुचना मिलते ही पहुंच गए थे।

कट्टे की नोक उड़ाए 13 लाख –

पीड़त कर्मचारियों द्वारा पुलिस को ये जानकारी दी गई कि शनिवार को बैंक की छुट्टी होने की वजह से दो दिन का शराब दुकानों का नकद ऑफिस में ही रखा हुआ था। ऐसे में करीब दो दिन का नकद 7 लाख रूपए रखा हुआ था ऐसे में 5 लाख रूपए नकदी आफिस में लाए थे।

लेकिन कुछ बदमाशों ने ऑफिस में घुस कर कट्टे की नोक पर पहले धमकी दी उसके बाद 13 लाख रुपए की लूट कर फरार हो गए। अभी इस मामले को लेकर पुलिस जांच में जुट गई है। बदमशों की तलाश पुलिस की टीम कर रही है। जल्द ही इस मामले को लेकर पुलिस की टीम खुलासा कर सकती है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews