MP के मौसम पर बड़ा अपडेट, मानसून की रफ्तार बढ़ी, कई जिलों में गरज चमक के साथ झमाझम बारिश-आंधी का अलर्ट, जानें शहरों का हाल-IMD पूर्वानुमान

बता दे कि दक्षिण-पश्चिम मानसून रविवार को प्रदेश के आलीराजपुर, बड़वानी, धार, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, इंदौर, उज्जैन, देवास, सीहोर, भोपाल, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, हरदा, बैतूल, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, जबलपुर, सागर, दमोह, कटनी, उमरिया, शहडोल, सीधी और सिंगरौली जिले में प्रवेश कर चुका है।
Weather Update

MP Weather Alert : मध्य प्रदेश के 33 जिलों मानसून एक्टिव हो गया है और अगले दो से तीन दिनों में यह पूरे प्रदेश को कवर कर लेगा। हालांकि सबसे आखिरी में ग्वालियर-चंबल संभाग में पहुंचेगा। पिछले 24 घंटों में मानसून के असर से कई जिलों में तेज हवा के साथ झमाझम बारिश हुई। आज 24 जून को भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया गया ।फिलहाल पश्चिमी विक्षोभ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के प्रभाव से भोपाल, नर्मदापुरम, जबलपुर, शहडोल, इंदौर, उज्जैन संभाग के जिलों में बारिश का दौर बना रहेगा।

आज इन जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट

  • इंदौर, देवास, धार/मांडू, उज्जैन/महाकालेश्वर, बड़वानी और खरगोन में तेज बारिश के साथ बिजली चमकने की चेतावनी।
  • शाजापुर, सीहोर, मंदसौर, अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम में मध्यम गरज के साथ बारिश ।
  • बुरहानपुर, खंडवा/ओंकारेश्वर, बैतूल, सीधी और सिंगरौली; दक्षिण-पश्चिम भोपाल/बैरागढ़_एपी, आगर, राजगढ़, हरदा, नीमच, पंढुर्ना, दक्षिण सिवनी, रीवा, मैहर और शहडोल में बिजली चमकने के साथ हल्की आंधी ।
  • पश्चिमी रायसेन, भिंड, अनूपपुर/अमरकंटक, पूर्वी डिंडोरी, बालाघाट और पंढुर्ना में मध्यम गरज के साथ बारिश ।
  • बैतूल, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट और पांढुर्णा जिला में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यहां वज्रपात के साथ 65.5 से 115.5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं।
  • सांची/पूर्वी रायसेन, नीमच, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, खरगोन, पश्चिमी डिंडोरी, ग्वालियर, मुरैना, उत्तरी दतिया/रतनगढ़, श्योपुर कलां, सिवनी, छिंदवाड़ा, बैतूल, नर्मदापुरम/पचमढ़ी, हरदा, विदिशा, खंडवा, देवास, सीहोर, सागर, नरसिंहपुर, शहडोल, उमरिया, मंडला और दक्षिण-पूर्वी भोपाल में दोपहर के समय गरज के साथ हल्की बारिश ।

पूरे हफ्ते के मध्य प्रदेश के मौसम का हाल

  • 24 जून को भोपाल में बादल के साथ कुछ स्थानों पर बारिश और इंदौर जबलपुर अंचल में अच्छी बारिश होगी। ग्वालियर में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।
  • 25 जून को इंदौर, ग्वालियर और भोपाल में आंशिक रूप से आंधी, बादल छाए रहने के साथ बारिश हो सकती है। जबलपुर में अच्छी बारिश हो सकती है।
  • 26 जून को भोपाल, इंदौर , ग्वालियर और जबलपुर में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे तथा वर्षा, आंधी या धूल भरी आंधी की संभावना है।
  • 27 जून तक प्रदेश के अधिकांश हिस्से में मानसून दस्तक देगा और अधिकतर जिलों में तेज बारिश होने का अनुमान है। इस दौरान तापमान में गिरावट के साथ तेज हवा चलेगी।

मानसून के साथ कई वेदर सिस्टम सक्रिय

एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, आगामी दो-तीन दिन में मध्यप्रदेश में मानूसन के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। वर्तमान में राजस्थान में हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात , ओडिशा और छत्तीसगढ़ पर भी हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। इस चक्रवात से लेकर एक द्रोणिका अरब सागर और चक्रवात से दूसरी द्रोणिका छत्तीसगढ़ तक बनी हुई है, जो मध्य प्रदेश से होकर गुजर रही है। इसके अतिरिक्त महाराष्ट्र से लेकर केरल तक भी एक द्रोणिका बनी है। पश्चिमी विक्षोभ सहित इन मौसमी प्रणालियां सक्रिय होने के कारण प्रदेश में बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। इस साल सामान्य से 106% तक बारिश होने का अनुमान है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews