मध्य प्रदेश के 22 जिलों में आज तेज बारिश-आंधी-बिजली का अलर्ट, इन शहरों में सताएगी गर्मी, मानसून की दस्तक जल्द, IMD का ताजा पूर्वानुमान

मानसून की दस्तक से पहले प्रदेश में प्री मानसून की सक्रियता बढ़ रही है।इसके चलते आगामी दो दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। जबलपुर भोपाल समेत 2 दर्जन से ज्यादा जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने संभावना है।
MP Weather

MP Weather Alert Today : वेस्टर्न डिस्टबेंस और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के चलते मध्य प्रदेश के मौसम में बदलाव का दौर जारी है। आज बुधवार को 22 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, वही कहीं कहीं ओलावृष्टि, बिजली चमकने गिरने के साथ तेज हवा चलने की भी चेतावनी जारी की है। हालांकि ग्वालियर, चंबल संभाग के जिलों में गर्मी के साथ लू चलने के आसार हैं,इधर, अरब सागर और बंगाल की खाड़ी मानसून के अटकने से इसके 20 से 23 जून तक पहुंचने की संभावना जताई गई है।

आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट

  • बड़वानी, खरगोन, देवास, सीहोर, विदिशा, शिवपुरी, सागर, दमोह, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्ना, दमोह, पन्ना, कटनी, जबलपुर और सिवनी समेत कई जिलों में आंधी और बारिश का ऑरेंज अलर्ट।
  • बालाघाट, मंडला, डिंडोरी, अनूपपुर, रीवा, मऊगंज में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट । 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं ।
  • विदिशा, रायसेन, सीहोर, बुरहानपुर, खंडवा, छिदवाड़ा, सिवनी, पांढर्णा में ओलावृष्टि ।
  • इंदौर, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, श्योपुरकलां, मुरैना, छतरपुर, सतना, मैहर, उमरिया, शहडोल,
  • सीधी और सिंगरौली में गरज-चमक के साथ बारिश ।
  • ग्वालियर और दतिया में गर्मी तो उमरिया में गर्म रातें रहने की चेतावनी ।

क्या कहता है एमपी मौसम विभाग का पूर्वानुमान

राजस्थान के हिस्से में चक्रवाती घेरा और उत्तर प्रदेश से मेघालय तक एक ट्रफ लाइन एक्टिव है। साथ ही दक्षिण-पश्चिम में हवा का घेरा होने से नमी आ रही है, जिसके चलते 20 से 22 जून तक मानसून के आगमन की संभावना है।  इस बार जून से सितंबर यानी चार महीने तक एमपी में 104 से 106 फीसदी तक बारिश के आसार है।यह सामान्य से 4 से 6 फीसदी अधिक है। राज्य की औसत बारिश 949 मिमी है।हालांकि इसके पहले प्री मानसून एक्टिविटि और पश्चिमी विक्षोभ से आसमान में बादल छाएंगे और गरज चमक के साथ बारिश होती रहेगी। इस दौरान तापमान भी 40 डिग्री के आसपास बना रहेगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews