नए सिस्टम से दिखेगा MP के मौसम में बदलाव, 22 जनवरी के बाद बादल-बारिश के आसार, आज कैसा रहेगा वेदर, पढ़े IMD अपडेट

MP Weather Forecast : अगले 2 दिन तेज ठंड और घने कोहरे से राहत मिलेगी। पश्चिमी विक्षोभ के असर से आने वाले दिनों में बादल बारिश की संभावना जताई गई है।
MP Weather

मध्य प्रदेश के मौसम और तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। रविवार (18 जनवरी 2026) को सबसे कम न्यूनतम तापमान 3.7°C कल्याणपुर (शहडोल) में दर्ज किया गया। वहीं प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 30.4°C उज्जैन में रहा। कल्यानपुर (शहडोल) एवं करौंदी (कटनी) में कोल्ड वेव चली। सतना व ग्वालियर में हल्का कोहरा छाया रहा। भोपाल व नर्मदापुरम समेत कुछ जिलों में बादलों की आवाजाही भी देखने को मिली।

बीते दिन खजुराहो (छतरपुर) में 5.8 °C, उमरिया व नौगाँव (छतरपुर) में 6.0 °C, रीवा में 6.4 °C और पचमढ़ी (नर्मदापुरम) में 6.8 °C और मंडला में 7.2 °C तापमान रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा भोपाल में 11 °C , इंदौर में 12 °C , ग्वालियर में 10 °C , उज्जैन में 13 °C और जबलपुर 10.5 °C न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ। 19 और 21 जनवरी को सक्रिय होने वाले दो नए पश्चिमी विक्षोभ का मध्य प्रदेश में भी असर देखने को मिल सकता है।

सोमवार को भी छाया रहा कोहरा

सोमवार सुबह (19 जनवरी 2026) ग्वालियर, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, भोपाल, इंदौर, उज्जैन, पन्ना और सतना में मध्यम से हल्का कोहरा छाया रहा। आज राजधानी भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, सागर, शाजापुर, राजगढ़, गुना, रायसेन, दमोह, नरसिंहपुर, उमरिया, सिवनी, छिंदवाड़ा, बैतूल, सीहोर, बड़वानी और ग्वालियर जिलों में मौसम साफ रहने की उम्मीद है।  19 और 21 जनवरी को दो नए पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाले हैं, जिसका असर मध्य प्रदेश में भी देखने को मिल सकता है।

22-23 जनवरी के बाद बूंदाबांदी के आसार

  • मौसम विज्ञान केंद्र (IMD), भोपाल की दैनिक रिपोर्ट के मुताबिक, वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ और एक चक्रवातीय परिसंचरण सक्रिय है। पश्चिमी जेट स्ट्रीम औसत समुद्र तल से 12.6 किमी की ऊंचाई पर पूर्वोत्तर भारत के ऊपर सक्रिय है। दो पश्चिमी विक्षोभ क्रमिक रूप से 19 जनवरी 2026 की रात तथा 21 जनवरी 2026 की रात से उत्तर- पश्चिम भारत को प्रभावित करने की संभावना है।
  • इसके असर से 22-23 जनवरी के बाद प्रदेश के इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, भोपाल, नीमच, मंदसौर और रतलाम समेत कुछ जिलों में बादल छाने के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना और छतरपुर जिलों में सुबह के समय घना कोहरा छाने की संभावना है। तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

MP Weather Forecast Report

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews