Mahakaleshwar Temple: 4 मई से शुरू होगा सड़क निर्माण, अंडरग्राउंड कॉरिडोर के चलते बदलेगी दर्शन व्यवस्था

Temples To Visit In New Year

Mahakaleshwar Temple Expansion Work: विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में इन दिनों विस्तारीकरण के कार्य चल रहे हैं। लगातार हो रहे नए-नए निर्माणों के बीच अब भारत माता मंदिर से महाकाल मंदिर चौराहा तक जाने वाली 24 मीटर की सड़क का निर्माण कार्य अगले 4 दिनों में शुरू होने जा रहा है। फिलहाल इस मार्ग का भूमि पूजन किया जाना बाकी है और उसके पहले कलेक्टर ने निरीक्षण कर यहां मौजूद अस्थाई अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए हैं।

Mahakaleshwar Temple का विस्तार

महाकाल मंदिर में दिन पर दिन श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती जा रही है और उन्हीं की सुविधा को देखते हुए विस्तारीकरण का काम तेजी से किया जा रहा है। पहला फेज पूरा हो चुका है और अब दूसरे चरण के कार्य महाकाल मंदिर के सामने की ओर किए जाने वाले हैं। इसके लिए यहां मौजूद 11 मकानों को अधिग्रहित करते हुए मालिकों को मुआवजा भी दिया जा चुका है।

24 मीटर रोड का निर्माण

मंदिर के सामने किए जाने वाले विस्तारीकरण के कार्यों की शुरूआत 24 मीटर की सड़क बनाने से की जाने वाली है। आज कलेक्टर ने भारत माता मंदिर चौराहा से लेकर महाकाल चौराहा तक निरीक्षण किया। उन्होंने इस मार्ग पर लगी पूजन सामग्री की अस्थाई दुकानों को हटाने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।

Mahakaleshwar Temple

बता दें कि महाकालेश्वर मंदिर के प्रशासनिक कार्यालय से जाने वाले मार्ग से लगाकर महाकाल पालकी द्वार तक अस्थाई दुकानें लगी हुई है जिस वजह से आने-जाने के मार्ग में बाधा उत्पन्न होती है। जल्द ही अतिक्रमण हटाकर 4 मई को भूमि पूजन करने के साथ रोड का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।

जल्द होगा भूमि पूजन

कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम के मुताबिक 24 मीटर का रोड बनाया जाने वाला है जिसके लिए एजेंसी को काम सौंप दिया गया है। 4 मई को भूमि पूजन होगा और फिर कार्य शुरू कर दिया जाएगा इसीलिए आज व्यवस्थाएं देख ली गई है। उन्होंने यह भी बताया कि इस मार्ग की सरकारी जमीन अधिग्रहित हो चुकी है इसलिए जितने भी अस्थाई अतिक्रमण है उन्हें हटाया जाएगा।

मंदिर के टनल निर्माण को लेकर कलेक्टर ने जानकारी देते हुए बताया कि श्रावण मास को देखकर तैयारी करना है। इसके लिए यह काम बहुत जरूरी है क्योंकि यह पूरी तरह से कंक्रीट से किया जाने वाला है। निर्माण में लगभग 2 महीने का वक्त लगेगा और सावन से पहले यह कंप्लीट हो सके इसलिए कल से ही टनल निर्माण शुरू कर दिया जाएगा

बदलेगी दर्शन व्यवस्था

महाकाल मंदिर में चल रहे निर्माण कार्यों के चलते भक्तों की दर्शन व्यवस्था में परिवर्तन भी किया जाएगा। इसी को देखते हुए कलेक्टर ने आने वाले श्रद्धालुओं से अनुरोध करते हुए कहा है कि दूसरे चरण का काम चल रहा है इसलिए कई बार बदलाव की जरूरत महसूस होती है। अगर थोड़ी बहुत असुविधा हो रही है तो यह हमारे संज्ञान में भी है और हम कोशिश करते हैं कि उसे सुधारने की कोशिश करें लेकिन श्रद्धालु उसमें हमारा सहयोग करें।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews