चंपी मालिश और गाना गा नन्हे मुन्ने ने कैसे उतारी विधायक दादा की थकान

चंपी मालिश और गाना गा नन्हे मुन्ने ने कैसे उतारी विधायक दादा की थकान

मंदसौर, डेस्क रिपोर्ट। तीन साल के नन्हे बालक का अपने दादा की मसाज करते हुए गाना गाता वीडियो वायरल हो रहा है। अपनी तोतली आवाज में यह बच्चा अपने विधायक दादाजी की दिनभर की थकान उतार रहा है।

यह भी पढ़े…जबलपुर आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय में परीक्षा नियंत्रक डाॅक्टर वृंदा सक्सेना को हटाने के आदेश जारी

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ यह वीडियो मंदसौर के लोकप्रिय विधायक और वरिष्ठ भाजपा नेता यशपाल सिंह सिसोदिया (yashpal singh sisodiya) और उनके पोते नव्य प्रताप का है। कहा जाता है कि पूत के पांव पालने में दिख जाते हैं। अपने दादा जी से भी आगे बढ़कर नव्यप्रताप के गुण अभी से दिखाई देने लगे हैं। कभी वो टीवी पर डिबेट करते अपने दादा यशपाल सिंह सिसोदिया की नकल उतारते नजर आते हैं तो कभी अपनी तोतली आवाज में मनमोहक गाने गाकर मन मोह लेते हैं। इस वीडियो में वह अपने दादाजी की थकान उतार रहे हैं।

यह भी पढ़े…कुड़वा नहर में मिला दो मासूम बच्चियों का शव

[dgv_vimeo_video id=”696203454″]

दरअसल दादा जी अलसुबह उठकर क्षेत्र में निकल जाते हैं और कड़कती दोपहर में लोगों से जन संवाद करते हैं। जाहिर सी बात है कि जब घर लौटते होंगे तब सिसोदिया जी की थकान चरम पर होती है। अब भला नव्य प्रताप अपने प्रिय दादा जी को इस हालत में कैसे देख सकते हैं। बस सिर पर सवार हो गए दादा जी के और शुरू कर दी चंपी मालिश। साथ ही साथ अपनी तोतली आवाज में गाना गाते की नजर आ रहे हैं दिल जो तेरा घबराए…आजा प्यारे पास हमारे। पुरानी फिल्म का यह गीत नव्य के मुंह से बेहद कर्णप्रिय लग रहा है। कहा जाता है कि मूल से ज्यादा ब्याज प्यारा होता है। इंसान के लिए यह बात बेटों से ज्यादा पोतों में ज्यादा प्यार के रूप में प्रकट होती है। जाहिर सी बात है कि जब नन्ना सा नव्य दादाजी की इस प्रेम पूर्ण ढंग से चंपी मालिश करेगा तो दादा जी एक बार फिर अगले दिन सुबह जनसेवा के लिए फिट फाट मिलेंगे।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews