Sahara India : सहारा के खिलाफ जन आंदोलन रैली, BJP विधायक ने दिया समर्थन

sahara india

मंदसौर, डेस्क रिपोर्ट। मंदसौर के दशपुर गार्डन के सामने आज सहारा के खिलाफ जन आंदोलन रेली निकाली गई। हजारों निवेशकों (investors) का अरबों रूपया लेकर भुगतान न करने वाली सहारा इंडिया कंपनी (SAHARA India company)  के खिलाफ लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। इस जनआंदोलन रैली को मंदसौर के बीजेपी विधायक यशपाल सिसौदिया ने समर्थन दिया है और इसे अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर भी किया है।

कर्मचारियों-पेंशनरों के लिए बड़ी खबर! 18 महीने के डीए एरियर पर नई अपडेट, जल्द खाते में आ सकती है मोटी रकम

निवेशकों के धन को दुगना करने का तिलिस्म दिखाने वाली सहारा इंडिया कंपनी पर निवेशकों ने धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। पूरे मंदसौर जिले में लगभग 16000 से ज्यादा निवेशकों की 60 करोड़ रूपये से ज्यादा की राशि परिपक्वता अवधि पूरी होने के बाद भी सहारा क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी ने वापस नहीं लौटाई है। इसे लेकर कंपनी के एजेंट (agents) का आक्रोश भी समय समय पर सामने आता रहा है। कुछ समय पहले सहारा इंडिया कंपनी के कार्यकर्ताओं भी कलेक्टर से शिकायत की थी कि वे कई वर्षों से एजेंट सहारा इंडिया कंपनी में काम करते आ रहे हैं लेकिन कंपनी कई वर्षों से जमाकर्ताओं का भुगतान नहीं कर रही है। इसी को लेकर आज एक जन आंदोलन रैली निकाली गई। रैली में शामिल लोगों का कहना था कि दस साल से अपनी राशि वापिस आने का इंतजार कर रहे हैं, अब वो और नहीं रुकेंगे। उन्होने आरोप लगाया कि सरकार भी इस ओर ध्यान नहीं दे रही है और अगर जल्द ही कोई कदम नहीं उठाया तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करेंगे।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews