Gwalior News: CM शिवराज, सिंधिया, वीडी सहित कई बड़े नेता अंचल में, ये है कार्यक्रम

Gwalior News: CM शिवराज, सिंधिया, वीडी सहित कई बड़े नेता अंचल में, ये है कार्यक्रम

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) कल गुरुवार 11 मार्च को ग्वालियर आएंगे और कुछ देर रुकने के बाद भिंड जिले के रावतपुरा धाम पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) महाशिवरात्रि के मौके पर रावतपुरा में स्थापित ग्वालियर चम्बल अंचल की सबसे ऊँची 85 फिट की भगवान शिव की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। उनके साथ राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia), प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा (VD Sharma) सहित प्रदेश सरकार के मंत्री और सांसद मौजूद रहेंगे।

ये भी पढ़ें – VIDEO: ज्योतिरादित्य सिंधिया के सपोर्ट में तुलसी सिलावट, राहुल गांधी को लेकर दिया बड़ा बयान

निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) 11 मार्च को भोपाल से 11:30 ग्वालियर के लिए विशेष विमान से रवाना होंगे। मुख्यमंत्री 12:20 पर ग्वालियर पहुंचेंगे और 10  मिनट रुकने के बाद भिंड जिले के रावतपुरा के लिए रवाना हो जायेंगे। रावतपुरा में दोपहर 1 बजे मुख्यमंत्री 85 फीट ऊँची भगवान शिव की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इस मौके पर उनके साथ राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia), प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा (VD Sharma), मंत्री अरविन्द भदौरिया (Arvind Bhadauriya), ओपीएस भदौरिया (OPS Bhadauriya), भिंड सांसद संध्या राय और टीकमगढ़ सांसद वीरेंद्र खटीक भी मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री शाम 4:30 बजे रावतपुरा से ग्वालियर एयरपोर्ट पहुंचेंगे और भोपाल लौट जायेंगे।

सिंधिया बुधवार को ही पहुँच जायेंगे ग्वालियर 

ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) बुधवार को रात ग्वालियर पहुँच जाएंगे और गुरुवार 11 मार्च की रात तक ग्वालियर रहेंगे। सिंधिया के निर्धारित दौरा कार्यक्रम के मुताबिक ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) बुधवार रात लगभग सवा आठ बजे निजामुद्दीन एक्सप्रेस से नईदिल्ली से ग्वालियर पहुंचेंगे। यहाँ से सीधे अपने पूर्वजों को छतरी पहुंचेंगे, जहाँ पिता कैलाशवासी महाराजा माधवराव सिंधिया की जयंती पर उन्हें नमन करेंगे और वहां आयोजित भजन संध्या में शामिल होंगे। उसके बाद जयविलास पैलेस पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे।  11 मार्च को शिवरात्रि के मौके पर सुबह 9:15 बजे सिंधिया कोटेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर भगवान् शिव की पूजा करेंगे फिर 10:30 बजे धूमेश्वर मंदिर पहुंचेंगे। इसके बाद सिंधिया एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे जहाँ वे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) के साथ रावतपुरा के लिए रवाना होंगे।

भिंड के रावतपुरा से लौटकर शाम सवा पांच बजे सिंधिया राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी यशवंत इंदापुरकर के निवास पर सौजन्य भेंट के लिए पहुंचेंगे। 6:10 बजे सिंधिया सचिन तेंदुलकर मार्ग स्थित स्वर्गीय प्रमिला वाजपेयी के निवास पर जाकर शोक संवेदना व्यक्त करेंगे। यहाँ से सिंधिया जयविलास पैलेस पहुंचेंगे और कुछ देर रुकने के बाद शताब्दी एक्सप्रेस से साढ़े सात बजे दिल्ली लौट जायेंगे।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews