20 जनवरी को होने वाले 14वें युवा संगम में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय होंगे शामिल

20 जनवरी को होने वाले 14वें युवा संगम में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय होंगे शामिल

Yuva Sangam: युवा संगम का आयोजन स्वर्णिम भारत मंच द्वारा हर वर्ष स्वामी विवेकानंद जयंती पर किया जाता है, जो युवाओं को सशक्त बनाने, संस्कृति और धरोहर को प्रमोट करने का उद्देश्य से किया जाता है। जानकारी के अनुसार 20 जनवरी को 14वां युवा संगम कार्यक्रम का आयोजन टॉवर चौक पर किया जाएगा जिसमे मुख्या अतिथि के रूप में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी शामिल होंगे। यह महोत्सव अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर मनाया जा रहा है और इसे लेकर समुदाय उत्साह से भरा हुआ है।

युवा संगम का आयोजन:

युवा संगम कार्यक्रम में कैलाश विजयवर्गीय को मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम को लेकर स्वर्णिम भारत मंच के अध्यक्ष दिनेश श्रीवास्तव ने बताया कि इस कार्यक्रम में श्रीराम चित्रकला प्रदर्शनी लगाई जाएगी और हजारों दीपकों से टॉवर को रोशन किया जाएगा। कार्यक्रम में रामभक्ति मय प्रस्तुतियां होंगी जो स्वर्णिम भारत मंच के तत्वावधान में प्रस्तुत की जाएंगी।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियां:

युवा संगम में भगवान श्री राम की भक्ति मय प्रस्तुतियां होंगी और इसके साथ ही शहरवासियों को दूध जलेबी का वितरण भी किया जाएगा। समापन सत्र में कैलाश विजयवर्गीय द्वारा समारोह की सभी रुचिकर गतिविधियों की समीक्षा की जाएगी।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews