
Satna News: मध्यप्रदेश के सतना शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। यहां पर बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे है। हाल ही में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े एक बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या कर दी थी, जिसे अभी हफ्ताभर भी नहीं हुआ कि एक बार फिर से असामाजिक तत्वों ने बैंक कालोनी में दो जगहों पर जमकर तांडव मचाया। जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। जहां बैंक कॉलोनी में ज्वेलर्स की दुकान पर पिस्टल से हवाई फायरिंग किया गया। बता दें यह पूरी घटना आसपास के CCTV कैमरे में कैद हो गई है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है।
[dgv_vimeo_video id=”806807411″]
बता दें कि बदमाशों ने बैंक कालोनी स्थित शरद ज्वेलर्स को पहले निशाना बनाया। जहां करीब आधा दर्जन युवक नशे की हालत में दुकान पहुंचे और दुकान का गेट तोड़ने की कोशिश की। साथ ही, घर के सामने खड़ी बाइक और कार में तोड़फोड़ की। इस दौरान असामाजिक तत्व अपने इरादे में नाकाम रहे। वहीं, बदमाशों ने बाइक और कार को पत्थरों से चकनाचूर कर दिया। जिसके बाद उन्होंने कोलगवां थाना क्षेत्र के बैंक कॉलोनी में एक स्कूल संचालक और एक किराना व्यापारी के घर को निशाना बनाया। यहां भी वो गाली-गलौज करते हुए घरों के दरवाजे तोड़ने की कोशिश करते नजर आए।
[dgv_vimeo_video id=”806807931″]
फिलहाल, मामले की शिकायत कोलगवां थाना में दी गई है। जिसके बाद पुलिस तत्परता दिखाते हुए तुरंत जांच में जुट गई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, वारदात को अंजाम देने में सिब्बू गैंग का नाम सामने आ रहा है। हालांकि, घटना को लेकर पुलिस अभी कुछ भी बोलने से बच रही है। साथ ही, घटनास्थल के आसपास की सारी CCTV फुटेज खंगाली जा रही है। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
सतना से पुष्पराज सिंह बघेल की रिपोर्ट
10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

