Jabalpur News: शराब के ज्यादा दाम से विधायक परेशान, कलेक्टर को पत्र लिखकर की ये मांग

Jabalpur News

Jabalpur News Hindi: कलेक्टर साहब जबलपुर में शराब माफिया सिंडिकेट बनाकर अधिक दामों में शराब बेच रहे हैं, ताज्जुब की बात तो यह है कि आबकारी विभाग के एक अधिकारी के संरक्षण में यह पूरा सिंडिकेट बना हुआ है। जिसके चलते ग्राहकों को अधिक दाम में शराब खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। एमआरपी और एमएसपी से अधिक दाम पर शराब बेची जाने के चलते शासन की बदनामी हो रही है, लिहाजा इसे अपने संज्ञान में लेते हुए अधिक दाम पर शराब बेचने वाले लाइसेंसधारियों और उन्हें संरक्षण देने वाले आबकारी अधिकारी के खिलाफ कार्यवाही करें। ये सारी बातें एक पत्र में पनागर विधानसभा से विधायक सुशील इंदु तिवारी ने लिखी है, जो चर्चा का विषय बन गई है।

Jabalpur विधायक का पत्र

विधायक ने अपने पत्र में बताया है कि आबकारी नीति छोटे ठेकेदारों को प्रोत्साहित करने एवं रोजगार बढ़ाने की दृष्टि से बनाई गई थी, लेकिन जबलपुर की शराब दुकानों में एक विशेष समूह ने कब्जा कर लिया है और सिंडिकेट बनाकर निर्धारित राशि से ऊपर अलग से 50 से 60 रुपए लेकर ग्राहकों को महंगी दर पर शराब बेची जा रही है। उन्होंने कहा कि इस सिंडिकेट में जो लोग शामिल नहीं है, उन्हें अलग-अलग तरीके से प्रताड़ित किया जा रहा है।

ठेकेदारों पर हो कार्रवाई

भाजपा विधायक सुशील इंदु तिवारी ने आबकारी नीति को ठेंगा दिखाने वाले ठेकेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। विधायक का कहना है कि रोजाना 1 लाख 35 हजार शराब की बोतल की जबलपुर में खपत हो रही है और 35 से 40 लाख रुपए प्रतिदिन सिंडिकेट के नाम पर वसूला किया जा रहा है। इसलिए इस बात को संज्ञान में लेते हुए कार्रवाई करनी चाहिए।

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews