मीटिंग में देरी ना हो इसलिए रैपिडो से सीएम हाउस पहुंचे विधायक सुरेंद्र सिंह गहरवार, बोले हमको कोई मार नहीं डाल रहा, वीडियो हो रहा वायरल

मीटिंग में देरी ना हो इसलिए रैपिडो से सीएम हाउस पहुंचे विधायक सुरेंद्र सिंह गहरवार, बोले हमको कोई मार नहीं डाल रहा, वीडियो हो रहा वायरल

MLA Surendra Singh Gaharwar: समय की क्या कीमत है ये कोई विधायक सुरेंद्र सिंह गहरवार से सीखें। जो मीटिंग में लेट ना हो इसके लिए बिना किसी सुरक्षा के इंतजाम के रैपिडो से चल दिए। दरअसल चित्रकूट के विधायक सुरेंद्र सिंह गहरवार का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वो रैपिडो से सीएम हाउस में चल रही मीटिंग में शामिल होने के लिए पहुंचते है। आइए जानते है क्या है पूरा मामला।

रैपिडो से सीएम हाउस पहुंचे विधायक

चित्रकूट के विधायक सुरेंद्र सिंह गहरवार का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वो सीएम हाउस में चल रही मीटिंग में शामिल होने के लिए रैपिडो से पहुंच जाते है। मीटिंग में पहुंचते समय देर ना हो जाएं इसलिए उन्होंने रैपिडो से जाने का फैसला किया। उन्होंने कहा कि वो बाइक से भी चलते है और चार पहिए से भी। गाड़ी का इंतजार करता तो मीटिंग में देर हो सकती थी।

विधायक बोले कोई हमें मार थोड़ी डाल रहा

जब उनसे पूछा गया कि बिना किसी सुरक्षा के वो रैपिडो से आ गए। तो उन्होंने कहा कि मीटिंग में देरी ना हो इसके लिए रैपिडो से आना पड़ा। उन्होंने कहा कि कोई हमें मार थोड़ी डाल रहा है। विधायक ना होने पर भी वो ऐसी ही तो रहते है। अब गनमैन उस समय नहीं था। मीटिंग में देर ना हो इसलिए रैपिडो से आना पड़ा।

जो अंदर से कमजोर है डर उसे लगता है

विधायक मीडिया से बोलते है कि मैं चित्रकूट से आता हूं। जो एक डाकूओं का क्षेत्र है। लेकिन फिर भी मुझे किसी का भय नहीं है। क्योंकि डर उसे लगता है जो अंदर से कमजोर होता है। मुझे किसी तरह का कोई डर नहीं है। जब मुझे अपने खेत में जाने से डर नहीं लगता। फिर किस बात का डर।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews