Mohan Cabinet: मध्य प्रदेश में लोकसभावार मंत्रियों को मिलेगा प्रभार, जल्द होगा विभागों का बंटवारा

Mohan cabinet meeting

Mohan Cabinet Meeting: मध्य प्रदेश में कैबिनेट विस्तार के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सभी मंत्रियों के साथ पहली मीटिंग रखी। इस मीटिंग में कई मुद्दों पर चर्चा की गई जिसमें केंद्र व राज्य सरकार को योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचाने, विकसित भारत संकल्प यात्रा और लोकसभा चुनाव की तैयारियों जैसे विषय शामिल रहे। इस दौरान सीएम ने सभी मंत्रियों को अपने-अपने क्षेत्र में तैयारियां करने को कहा है।

लोकसभा सीटवार मिलेगा प्रभार

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने मंत्रियों को अपने-अपने प्रभाव क्षेत्र में सक्रियता बढ़ाने के निर्देश दिए हैं और कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद स्थापित करने को कहा है। उनका कहना है कि हमें सभी 29 लोकसभा सीटों पर विजय हासिल करनी है। इसी के साथ संकल्प पत्र सभी वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपा गया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि यह मोदी की गारंटी है और सुशासन हमारी सरकार की प्राथमिकता है। आम जनता तक पूरी तरह से सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा सके यह बहुत जरूरी है। सभी मंत्रियों को विभाग आवंटित किए जाएंगे और उसके बाद समीक्षा बैठक रखी जाएगी।

इन मुद्दों पर हुई चर्चा

बैठक के दौरान विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई जिसमें विकसित भारत संकल्प यात्रा सबसे अहम मुद्दा रहा। इस संकल्प यात्रा के जरिए केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ जनता तक सीधे पहुंचाने के प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने इस संबंध में कहा कि सभी को इसमें अपनी भागीदारी निभाना है और जिले में योजनाओं की समीक्षा भी करनी है। इसके लिए वरिष्ठ अधिकारियों को संभाग के प्रभार दिए गए हैं। अब जल्द ही मंत्रियों को लोकसभा और जिलेवार जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। मुख्यमंत्री ने बैठक में मंत्रियों को लक्ष्य पूर्ति के लिए एकजुट होकर काम करने को कहा है। इस दौरान प्राथमिकताओं का ध्यान रखने पर भी चर्चा हुई है।

जल्द होगा विभाग आवंटन

मोहन कैबिनेट के विस्तार के बाद अब किस मंत्री को कौन-सा विभाग सौंपा जाएगा इसकी हर जगह चर्चा चल रही है। कैबिनेट विस्तार के बाद यह पहली मीटिंग थी जिसमें मंत्रियों को विभाग सौंपे जाने के कयास लगाया जा रहे थे। फिलहाल विभाग आवंटित नहीं किए गए हैं, जो एक-दो दिन में किए जा सकते हैं। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने मंत्रियों से उनकी रुचि के संबंध में चर्चा की है। जल्द ही विभागों का बंटवारा किया जाएगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews