Morena News : पुरानी रंजिश के चलते युवक को मारी गोली

Morena News : पुरानी रंजिश के चलते युवक को मारी गोली

मुरैना, संजय दीक्षित। मुरैना (Morena) के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के नैनागढ़ रोड पर तीन युवकों ने पुरानी रंजिश (old rivalry) के चलते एक युवक को गोली मार दी। गोली लगने से घायल युवक को आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां डॉक्टर ने युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे ग्वालियर के लिए रेफर कर दिया।

यह भी पढ़ें…MP के आंकड़ों ने फिर चौंकाया, 2173 नए केस और 10 की मौत, CM ले सकते है बड़ा फैसला

जानकारी के अनुसार नैनागढ़ रोड निवासी संत कुमार ने कोतवाली में आवेदन देकर बताया है कि उसका भाई भूपेंद्र सिंह होली खेलकर अपने घर की तरफ आ रहा था। तभी रास्ते में नाऊपुरा निवासी अतेंद्र उर्फ एटी हर्षाना, शिवनगर निवासी आकाश बघेल और मयूर टॉकीज के पीछे रहने वाले योगी हर्षाना ने भूपेंद्र सिंह को रास्ते मे घेर लिया और गाली गलौज करने लगे। जब गाली-गलौज और अपशब्द देने से भूपेंद्र सिंह ने मना किया, तो एटी हर्षाना ने कट्ठा निकालकर भूपेंद्र पर गोली चला दी। जो उसके कमर के पास जा लगी। सूचना मिलते ही संत कुमार अपने पिता रामलखन के साथ घायल भूपेंद्र को जिला अस्पताल में लेकर पहुंचा। तो डॉक्टर ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए ग्वालियर के लिए रेफर कर दिया है। फिलहाल कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें…Shamgarh News : काल बन के आया होली का दिन, तालाब में नहाते वक्त 2 युवकों की डूबने से मौत

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews