चुनावी रंजिश को लेकर जनपद सदस्य पर हुई फायरिंग, बाल-बाल बचे, मामला हुआ दर्ज

चुनावी रंजिश को लेकर जनपद सदस्य पर हुई फायरिंग, बाल-बाल बचे, मामला हुआ दर्ज

मुरैना,संजय दीक्षित। मुरैना (Morena) में जिला पंचायत सदस्य व कांग्रेस नेता पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दिनदहाड़े सरेआम घटना को अंजाम दिया गया है। आधा दर्जन से अधिक हथियारबंद नकावपोश बदमाशों ने गोलियां चलाकर मुरैना शहर के हृदय स्थल जीवाजीगंज में घटना को अंजाम दिया गया।

यह भी पढ़े…भोपाल सैन्य स्टेशन पर मनाया गया आजादी का अमृत महोत्सव समारोह

बात दें कि भूपेन्द्र सिकवार उर्फ मिंटू सिकरवार जीवाजीगंज में लाइब्रेरी का उद्घाटन करने गये थे, तभी चुनावी रंजिश को लेकर बदमाशों ने लाइब्रेरी में घुसकर मारपीट करते हुए, गोलियों से लग्जरी वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया और जान से मारने की नीयत से गोलियां चलाई। शहर कोतवाली से 200 मीटर की दूरी पर घटना को अंजाम दिया गया हैं।

[dgv_vimeo_video id=”739247993″]

यह भी पढ़े…सिंधी समाज की महिलाओं ने प्री-तीज पार्टी में लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा, पढ़े पूरी खबर

भूपेंद्र उर्फ मिंटू सिकरवार ने मीडिया को बताया कि चुनावी रंजिश के कारण कुछ लोगों ने उन पर जानलेवा हमला किया है, बदमाश उन को मारना चाहते थे, लेकिन किस्मत से वह बच गए, उन्होंने फायरिंग करने वालों के नाम बताते हुए कहा कि पडावली निवासी सौरव शर्मा, अनुज भदौरिया, संदीप कंसाना व अंकित परमार निवासी मृगपुरा के द्वारा फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया था। इनके अलावा कुछ अन्य लोग भी शामिल थे। पुलिस ने मिंटू सिकरवार की रिपोर्ट पर 4 लोगों के खिलाफ जान से मारने की नियत के तहत व अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

[dgv_vimeo_video id=”739248051″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews