एमपी बोर्ड : आज जारी होंगे कक्षा 5वीं-8वीं की पुन: परीक्षाओं के नतीजे, छात्र ऐसे कर सकेंगे चेक

उक्त परीक्षाओं का संचालन विगत 2 से 9 जून के मध्य किया गया था। इनमें प्रदेश की शासकीय, अशासकीय शालाओं एवं पंजीकृत मदरसों के कक्षा 5वीं के 86 हज़ार से अधिक तथा कक्षा 8वीं के एक लाख 24 हज़ार से अधिक विद्यार्थी शामिल हुए थे।
MP Board Exam 2025

MP Board 5th 8th Exam Result : मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल के कक्षा 5वीं और 8वीं के छात्रों के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश में राज्य शिक्षा केन्द्र, स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित कक्षा 5वीं और 8वीं की बोर्ड पेटर्न पुन: परीक्षा के परिणाम आज शुक्रवार 20 जून को दोपहर 3 बजे पोर्टल पर घोषित होंगे।

विद्यार्थी, अभिभावक एवं शिक्षकगण परिणाम राज्य शिक्षा केन्द्र के वेबपोर्टल https://www.rskmp.in/result.aspx पर रोल नम्बर प्रविष्ट कर देख सकते हैं। इसी पोर्टल पर शिक्षक, संस्था प्रमुख अपनी शाला का विद्यार्थीवार परिणाम भी देख सकेंगे।

2 से 9 जून के बीच हुआ था परीक्षाओं का आयोजन

उल्लेखनीय है कि उक्त परीक्षाओं का संचालन विगत 2 से 9 जून के मध्य किया गया था। इनमें प्रदेश की शासकीय, अशासकीय शालाओं एवं पंजीकृत मदरसों के कक्षा 5वीं के 86 हज़ार से अधिक तथा कक्षा 8वीं के एक लाख 24 हज़ार से अधिक विद्यार्थी शामिल हुए थे। इन विद्यार्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए कुल 322 केन्द्र बनाये गए थे, जहाँ से 22 हज़ार से अधिक मूल्यांकनकर्ताओं द्वारा अंकों की ऑनलाइन प्रविष्टि पोर्टल पर दर्ज की गई।

फरवरी मार्च में हुई थी मुख्य परीक्षाएं

गौरतलब है कि इस साल कक्षा 5 की मुख्य वार्षिक परीक्षाएँ 24 फरवरी से 1 मार्च 2025 और कक्षा 8 की वार्षिक परीक्षाएं 24 फरवरी से 5 मार्च 2025 तक आयोजित की गई थीं।इनमें प्रदेश की शासकीय, अशासकीय शालाओं एवं पंजीकृत मदरसों के कक्षा 5वीं के 11 लाख 17 हज़ार से अधिक तथा कक्षा 8वीं के 11 लाख 68 हज़ार से अधिक विद्यार्थी शामिल हुए थे।परीक्षाओं के परिणाम आज 28 मार्च को जारी किए गए थे।

MP Board 5th, 8th Re Exam Result 2025: कैसे करें चेक

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट rskmp.in पर जाएं।
  • उसके बाद रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद एक नई विंडो खुलेगा जहां आपको समग्र आईडी या रोल नंबर के साथ कैप्चा कोड डालना होगा।
  • इसके बाद जब क्लिक करेंगे तो आपका रिजल्ट ओपन हो जाएगा।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews