MP Board Ruk Jana Nahi : रूक जाना नहीं के तहत 10वीं-12वीं की परीक्षाएं आज से, ढाई लाख विद्यार्थी होंगे शामिल, ये रहेंगे नियम, जानें डिटेल्स

अगर कोई छात्र किसी कारण मई में इस एग्जाम को नहीं दे पाता तो वह दिसंबर में दोबारा इस योजना के तहत होने वाले एग्जाम में शामिल हो सकता है।
MP Board

MP Board/MPSOS Ruk Jana Nahi : मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में फेल विद्यार्थियों के लिए रुक जाना नहीं (RJN) एवं आ लौट चलें योजना (ALC)के तहत सोमवार से परीक्षा शुरू हो रही है। इस परीक्षा का आयोजन राज्य ओपन बोर्ड की ओर से किया जा रहा है। कक्षा 12वीं की परीक्षाओं का आयोजन आज 20 मई 2024 से होने जा रहा है, यह परीक्षाएं 7 जून 2024 तक प्रातः 8:00 बजे से 11:00 बजे तक चलेंगी। वही 10वीं की परीक्षाओं का आयोजन दिनांक 21 मई 2024 से 6 जून 2024 दोपहर 2:00 बजे से 5:00 बजे तक किया जाएगा।

419 परीक्षा केन्द्र, 2.55 लाख छात्र होंगे शामिल

इसके लिए प्रदेश भर में 419 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।प्रदेश भर से दो लाख 55 हजार विद्यार्थी शामिल होंगे ।इसमें रूक जाना नहीं में दो लाख 42 हजार, आ लौट चलें में 11 हजार,ओपन बोर्ड की परंपरागत 10वीं व 12वीं की परीक्षा मेें नौ हजार, आ अब लौट चलें में 11 हजार विद्यार्थी शामिल होंगे। परीक्षा दो पाली में आयोजित होंगी।10वीं की परीक्षाएं दोपहर 2 से 5बजे तक और 12वीं की परीक्षाएं 8से 11 बजे तक आयोजित होंगी।परीक्षा के दौरान पर्वेक्षक और केंद्राध्यक्ष लगातार निगरानी रखेंगे। पर्चा खत्म होने पर उत्तरपुस्तिकाएं नोडल कार्यालय में ही जमा की जाएगी।

मई में नहीं दे पाए तो दिसंबर में दे सकते है एग्जाम

  • बता दे कि रुक जाना नहीं योजना के तहत जो छात्र किसी कारणवश 10वीं या 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में शामिल नहीं हो पाए थे वे भी दोबारा इस योजना के तहत एग्जाम दे सकते हैं।
  • एमपी बोर्ड की रुक जाना नहीं योजना के अंतर्गत ऐसे विद्यार्थी जो वार्षिक परीक्षा में फेल हो जाते हैं या किसी वजह से परीक्षा नहीं दे पाते है, उन्हें फिर से परीक्षा देने का मौका दिया जाता है।इस योजना का आरंभ 2016 में मध्य प्रदेश सरकार ने किया था। रुक जाना नहीं योजना के अंतर्गत परीक्षा का आयोजन वर्ष में दो बार किया जाता है।
  • पहली बार रिजल्ट जारी होते ही में से मई-जून परीक्षा आयोजित होती है। दूसरी बार दिसंबर में इस परीक्षा का आयोजन किया जाता है। अगर कोई छात्र किसी कारण मई में इस एग्जाम को नहीं दे पाता तो वह दिसंबर में दोबारा इस योजना के तहत होने वाले एग्जाम में शामिल हो सकता है।

एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड

  • एमपीएसओएस की आधिकारिक वेबसाइट mpsos.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर उस लिंक पर क्लिक करें, जहां “एडमिट कार्ड आरजेएन/एएलसी परीक्षा मई-जून 2024” लिखा हो।
  • एक नया पेज खुलेगा। अपना रोल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें।
  • आपका एमपीएसओएस रुक जाना नहीं एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और इसे सेव करें।

https://www.mpsos.nic.in/Time%20Table%20Open%20School,%20RJN%20&%20ALC%20Yojna%20May%202024.pdf

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews