
Mohan Cabinet Meeting 2024 : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सीएम मोहन यादव की अध्यक्षता में आज बुधवार को अहम कैबिनेट बैठक बुलाई गई। मंत्रालय में 11 बजे होने वाली इस बैठक में एक दर्जन प्रस्ताव आएंगे, जिन पर चर्चा के बाद मंजूरी मिलने की उम्मीद है।इसके अलावा योजनाओं, विकास कार्यों, दूध पर इंसेंटिव , जीएडी के कार्य आवंटन नियमों में बदलाव और वित्तीय प्रबंधन को लेकर कोई बड़ा फैसला हो सकता है।
इन प्रस्तावों को मिल सकती है मंजूरी
- दूध उत्पादकों को प्रति लीटर दूध बोनस दिए जाने को लेकर प्रस्ताव।दूध उत्पादक किसानों को 5 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से बोनस दिया जा सकता है।
- सामान्य प्रशासन विभाग में कार्य आवंटन के नियमों में बदलाव को लेकर प्रस्ताव ।
- रीवा जिले में ITI के लिए पदों की स्वीकृति को मंजूरी मिलने की संभावना।
- ऊर्जा, तकनीकी शिक्षा और कौशल विकास समेत अन्य विभागों से संबंधित प्रस्तावों पर भी चर्चा के मुहर लग सकती है
- फाइनेंस मैनेजमेंट के पद स्वीकृत किए जाने को भी मंजूरी दी जा सकती है।
- वित्त प्रबंधन सुदृढ़ीकरण के लिए एक पद की नियुक्ति के प्रस्ताव को हरी झंडी मिल सकती है।वित्त विभाग ने इस संबंध में एक प्रस्ताव तैयार किया है।
- मंत्रियों के बीच प्रभार के जिलों का बंटवारे को लेकर भी कोई फैसला लिया जा सकता है चुंकी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ऐलान किया है कि 15 अगस्त को प्रभारी मंत्री ही जिलों में झंडा फहराएंगे।
- नई तबादला नीति का प्रस्ताव पर कोई चर्चा हो सकती है। 15 अगस्त के बाद तबादलों से बैन हटाया जा सकता है।
लेखक के बारे में
Pooja Khodani
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते।
(पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →

